मौत की सजा मिलने के बाद बोले परवेज मुशर्रफ- मुझे मिली सजा ‘निजी प्रतिशोध’ पर आधारित है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 19, 2019

इस्लामाबाद। बीमार चल रहे पाकिस्तान के पूर्व तानाशाह परवेज मुशर्रफ ने कहा कि देशद्रोह मामले में एक अदालत द्वारा उन्हें सुनाई गई मौत की सजा ‘निजी प्रतिशोध’ पर आधारित है। मंगलवार को अदालत ने मुशर्रफ को मृत्युदंड की सजा सुनाई थी और इस सजा पर उन्होंने पहली बार प्रतिक्रिया दी है। हालांकि इस फैसले का पाकिस्तान की शक्तिशाली सेनाविरोध किया है। अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद मुशर्रफ के समर्थकों ने देश के विभिन्न हिस्सों में उनके समर्थन में छोटी रैलियां निकाली। मुशर्रफ पर संविधान को निष्प्रभावी बनाने और पाकिस्तान में नवम्बर 2007 में संविधानेतर आपातकाल लगाने का आरोप था। यह मामला 2013 से लंबित था।

मुशर्रफ ने कहा कि अदालत के फैसले पर सवालिया निशान है और इसमें कानून का पालन नहीं किया गया है। उन्होंने कहा, मैं यह कहूंगा कि इस मामले की संविधान के तहत सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी लेकिन फिर भी उस पर सुनवाई हुई क्योंकि कुछ लोगों के मन में मेरे प्रति निजि प्रतिशोध की भावना है और एक व्यक्ति को इस मामले में निशाना बनाया गया। बिना किसी का नाम लिए हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनके खिलाफ काम किया, वह आज बड़े-बड़े पदों पर हैं और उसका दुरुपयोग कर रहे हैं। 

उन्होंने अदालत के फैसले के बाद लोगों और सशस्त्र बलों का उनका साथ देने के लिए आभार जताया। पूर्व तानाशाह ने कहा कि वह अपने भविष्य का फैसला अपने वकीलों से बातचीत करने के बाद करेंगे और उन्हें उम्मीद है कि न्याय होगा। उनके वकील पहले ही कह चुके हैं कि वह मौत की सजा को चुनौती देंगे। उधर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस स्थिति से निपटने के लिए अपने सलाहकारों से बात की है। 

प्रमुख खबरें

Delhi: रामलीला, Durga Puja और Chhath के लिए बनीं तीन विशेष समितियां

कर्नाटक के Gadag में KRIDL के सहायक अधिशासी अभियंता 13 दिन से लापता, ठेकेदारों पर प्रताड़ना का आरोप

Asian Games | Kabaddi Team Win Gold Medal | गोल्डन डबल से चमका भारत! भारतीय कबड्डी की बादशाहत कायम, पुरुष और महिला टीमों ने रचा इतिहास

Global Mission पर निकलेंगे PM Modi, दिसम्बर में US, Canada, Europe यात्रा से नया इतिहास रचने की तैयारी