पंजाब सरकार जनवरी से 10 लाख रुपये तक का मुफ्त चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराएगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 26, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुख्यमंत्री सेहत योजना को जनवरी से शुरू करने की बृहस्पतिवार को मंजूरी दे दी। एक बयान में इसकी जानकारी दी गयी है। इस योजना के तहत राज्य के प्रत्येक परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की बैठक की समीक्षा करते हुए मान ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य सभी के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करना और लोगों के आर्थिक बोझ को कम करना है।

इसे भी पढ़ें: Migrant Worker Lynched in Odisha | ओडिशा में 'बांग्लादेशी' के शक में बंगाली मजदूर की निर्मम हत्या, छह आरोपी गिरफ्तार, प्रदेश में राजनीति गरमाई

उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने, सर्जरी, आईसीयू देखभाल, निदान, दवाओं और अस्पताल में भर्ती होने से पहले और बाद के उपचार से संबंधित खर्च अनुमोदित पैकेज के तहत योजना में शामिल किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलाज की सीमा पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों समेत पंजाब के सभी निवासियों को पात्र श्रेणी में रखा गया है। इसके लिए आय की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, Congress नेता हर्षवर्धन सपकाल ने उठाई मांग

Israel और UAE के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें, फंसे यात्रियों को मिलेगी राहत

Bihar विधान परिषद उपचुनाव: Congress ने 5 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, दरार की अटकलें खारिज

Nike के Shares में 8.5% की गिरावट, 2.5 Billion Dollar बचाने को छंटनी की तैयारी