मानव जाति के सामने अस्तित्व का सवालः कर्ण सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 20, 2016

कश्मीर में चल रही अशांति और हाल के समय में कुछ जातियों पर अत्याचार किए जाने की घटनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने यहां एक कार्यक्रम में हिंसा के ‘‘विनाशकारी’’ प्रभावों पर प्रकाश डाला। अहिंसा पर एक किताब का विमोचन करते हुए शुक्रवार रात उन्होंने कहा, ‘‘अगर अब भी हमारे पास ऐसा समाज है जो दूसरे देशों या दूसरे धर्मों के बारे में अपने बच्चों को घृणा का पाठ पढ़ाता है तो आप उनसे अहिंसक स्थिति में बड़े होने की उम्मीद कैसे कर सकते हैं?’’

 

उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में जारी ‘‘क्षेत्रीय’’ हिंसा को देखते हुए मानव जाति के अस्तित्व पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कश्मीर के अंतिम राजा हरि सिंह के पुत्र कर्ण सिंह ने अपने भाषण में कश्मीर में जारी अशांति और देश में जाति अत्याचार की हाल की घटनाओं का भी जिक्र किया। कर्ण सिंह ने कहा, ‘‘हमने विनाश के हथियार की खोज कर ली है। मानव जाति का अस्तित्व रहेगा या नहीं यह सवाल अब भी बना हुआ है क्योंकि दो बड़े खतरे- अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद या जलवायु परिवर्तन में से कोई एक इसका खात्मा करने के लिए काफी है।’’

 

उन्होंने एक किताब के विमोचन के दौरान ये बातें कहीं जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और गांधीवादी कार्यकर्ता नीलकंठ राधाकृष्णन भी मौजूद थे। कर्ण सिंह ने कहा, ‘‘क्या हिटलर को अहिंसा से हराया जा सकता था? क्या आईएसआईएस को अहिंसा से परास्त किया जा सकता है? हमें अपने आसपास की वास्तविकताओं का सामना करना होगा। हमने अपने कार्यक्रमों और चेतना में बदलाव लाना होगा ताकि इन कारकों का संज्ञान ले सकें।’’ पुस्तक ‘गिव नॉनवायलेंस अ चांस’ के बारे में मनमोहन सिंह ने कहा कि यह राधाकृष्णन की ‘‘अद्भुत’’ शांति पहल को उजागर करता है।

 

प्रमुख खबरें

पवन सिंह को लॉरेंस बिश्नोई ने धमकी नहीं दी, गैंगस्टर हरि बॉक्सर ने कहा- हम तो उन्हें जानते तक नहीं

ED ने महाराष्ट्र में ISIS से जुड़े मॉड्यूल के 40 से अधिक ठिकानों पर की छापेमारी, 9.7 करोड़ रुपये जब्त

Delhi AQI: गंभीर स्थिति में पहुंची दिल्ली की वायु गुणवत्ता, CAQM ने लगाया GRAP 4

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील