सावन का पहला सोमवार, अयोध्या के राम नगरी में दिखी भक्तों की भारी भीड़

By सत्य प्रकाश | Jul 26, 2021

अयोध्या। सावन के पहले सोमवार पर राम नगरी में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। जहां सरयू नदी में स्नान कर भगवान भोले नाथ का जलाभिषेक कर रहे है। लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए शिव मंदिरों के गर्भगृह में भक्तों के प्रवेश पर रोक लगा है। और सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दूर से ही जल चढ़ाने की अनुमति दी गई है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। सावन माह प्रारंभ के साथ पहला सोमवार को बड़ी संख्या में शिव भक्त भगवान भोले नाथ का अपने श्रद्धा से अभिषेक विधि विधान रहते हैं। जिसको लेकर आज नागेश्वरनाथ मंदिर पर पूजन अर्चन करने दूर दराज से श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे हैं। जहाँ पहले सरयू नदी में स्नान कर फिर भगवान की स्तुति कर रहे हैं। अयोध्या में भगवान नागेश्वरनाथ व क्षीरेश्वर नाथ महादेव के प्राचीन मंदिर है जहां सावन के प्रारंभ पर लाखों कावड़िया सरयू में जल भरने अयोध्या पहुंचते हैं लेकिन वर्ष भी कावड़ यात्रा पर रोक लगा दिया गया है। तो वहीं अयोध्या के संत भी शिव भक्तों से महामारी का ध्यान रखते हुए दर्शन पूजन करने की अपील कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Litton Das की Australia टेस्ट में वापसी, Bangladesh क्रिकेट का बड़ा दांव

PoK पर ऐसा क्या बोले पाकिस्तानी? घसीटकर ले गई शहबाज की पुलिस

Glasgow से CWG 2030 की मेजबानी का बिगुल बजेगा, अहमदाबाद को मिलेगा औपचारिक न्योता!

Rahul Gandhi का बड़ा आरोप: Delimitation से BJP छीनना चाहती है Tamil Nadu की ताकत