राजस्थान सरकार ने पेश किया बजट, 32,678.34 लाख रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 10, 2019

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने वित्त वर्ष 2019-20 के लिए सालान बजट बुधवार को राज्य विधानसभा में पेश किया। बजट में 32,678.34 लाख रुपये के राजकोषीय घाटे का अनुमान लगाया गया है। वित्त विभाग का कार्यभार देख रहे गहलोत द्वारा अंतरिम बजट की तुलना में पेश वित्त वर्ष 2019-20 के परिशोधित बजट अनुमानों में 2,32,944 करोड़ रुपये से अधिक का कुल व्यय अनुमानित है। इसके अनुसार आलोच्य वित्त वर्ष में 1,64,004.64 करोड़ रुपये(एक लाख 64 हजार चार करोड़ 64 लाख) रुपये की राजस्व प्राप्तियां अनुमानित हैं।

इसके अनुसार 2019-20 के परिशोधित बजट अनुमानों में 1,91,019.61 करोड़ (एक लाख 91 हजार 19 करोड़ 61 लाख) रुपये का राजस्व व्यय अनुमानित है। उन्होंने कहा कि 2019-20 के परिशोधित बजट अनुमानों में राजस्व घाटा 27,014.97 करोड़ 27 हजार 14 करोड़ 97 लाख रुपये अनुमानित है। इसके अनुसार 2019-20 का राजकोषीय घाटा 32,678.34 करोड़ (32 हजार 678 करोड़ 34 लाख)रुपये रहेगा जो सकल राज्य घरेलू उत्पाद जीएसडीपी का 3.19 प्रतिशत है। 

प्रमुख खबरें

IIT Bombay पहुंचे Ramdas Athawale, प्रोफेसर सूर्यनारायण डूला पर कार्रवाई की उठाई मांग

Juhu में एक लड़की को देखकर क्यों बेचैन हो गई थीं Tillotama Shome? पोस्ट में बताया पूरा अनुभव

Vitamin C से भरपूर Orange Peel Scrub से दूर होगी Dry Skin, चेहरा बनेगा सॉफ्ट और ग्लोइंग

Asian Games 2026 | Satwiksairaj Rankireddy और Chirag Shetty की चौंकाने वाली हार से बिगड़ा भारत का गणित, हाथ से निकले कई गोल्ड मेडल