भाजपा का असली नाम ‘भारतीय झूट्ठा पार्टी’ होना चाहिए : संजय सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 11, 2025

आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मंगलवार को कहा कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का असली नाम ‘भारतीय झूट्ठा पार्टी’ होना चाहिए। यहां एक लॉन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का असली नाम भारतीय झूट्ठा पार्टी होना चाहिए क्योंकि 11 साल का उनका कार्यकाल झूठ, बदहाली और लोगों का रोजगार छीनने के नाम रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने दो करोड़ नौकरी, मंहगाई कम करने, कालाधन वापस लाने, किसानों की आमदनी दोगुनी करने और 2022 तक सभी गरीबों को पक्का मकान देने का वादा किया था लेकिन ये सभी वादे झूठे निकले,इसलिए इसका नाम भारतीय जनता पार्टी नहीं, बल्कि ‘भारतीय झूट्ठा पार्टी’ होना चाहिए।

आप प्रवक्ता ने एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि उत्तर प्रदेश के कुंभ मेले में 82 लोगों की जान गई लेकिन सरकार द्वारा उसे छुपाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दावा किया, “गोविंदाचार्य जैसे नेता के भाई की कुंभ में मौत हो गयी और इसे छुपाया गया। शव को अज्ञात में दिखाया गया।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए झूठे आंकड़े पेश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनाव को जनता से कराया जाए ताकि बीडीसी और जिला पंचायत सदस्यों की खरीद-फरोख्त बंद हो सके।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका