नोटबंदी का कारण अभी भी एक रहस्य: अरविंद केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 08, 2018

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने नोटबंदी के दो साल पूरा होने पर बृहस्पतिवार को मोदी सरकार के इस कदम पर सवालिया निशान लगाते हुये इसे देश की अर्थव्यवस्था के लिए ‘‘गहरा आघात’’ करार दिया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर, 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी, जिसके तहत, उन दिनों प्रचलन में रहे 500 और एक हजार रुपये के नोट तत्काल प्रभाव से चलन से बाहर हो गए थे। 

नोटबंदी के ऐलान से नकदी संकट पैदा हो गया और बैंकों तथा एटीएम मशीनों के बूथों पर पुराने नोट बदलने के लिए लोगों की लंबी लंबी कतारें लग गई थीं। भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली सरकार इस कदम का बचाव करते हुए कहती रही है कि अवैध मुद्रा, काले धन जैसी समस्या पर रोक लगाने के लिए यह जरूरी था। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Municipal Election Result: 4179 वार्ड जीतकर BJP आगे, 4 नगर निगमों में स्पष्ट बहुमत

Afghanistan में Mujahideen ने पकड़ा, Kerala की महिला Travel Vlogger Backpacker Arunima का दावा

बारां नगर परिषद में AAP का परचम, 60 में से 31 सीटें जीतकर तोड़ा कांग्रेस का 15 साल का राज

HFCL का बड़ा फैसला, क्षमता विस्तार के लिए Capex बढ़ाकर 1800 करोड़ रुपये किया