अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की रिलीज डेट आयी सामने, जानें कब होगी बॉक्स ऑफिस पर हिट

By रेनू तिवारी | Dec 12, 2020

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की कई फिल्में रिलीज की कतार में हैं। कुछ फिल्में 2021 में रिलीज होंगी और कुछ फिल्मों की डेट 2022 तक जा सकती है। लॉकडाउन के कारण शूटिंग का काम काफी देरी से चल रहा हैं। आने वाली फिल्म भुज की रिलीज डेट अभी फाइन नहीं हुई है लेकिन यह फिल्म हॉटस्टार पर रिलीज के लिए तैयारी कर रही हैं। वहीं अजय देवगन की आने वाली एक और स्पोर्ट ड्रामा फिल्म मैदान की रिलीज डेट भी सामने आ गयी हैं। 

इसे भी पढ़ें: 'द डर्टी पिक्चर’ एक्ट्रेस आर्या बनर्जी की मौत, संदिग्ध हालात में घर में मिला शव  

नई रिलीज की डेट के साथ अजय देवगन ने फिल्म के एक नए पोस्टर को भी साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा मैदान अब अगस्त में नहीं बल्कि दशहरा 2021 के मौके पर 15 अक्टूबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म की अंतिम शेड्यूल की शूटिंग  जनवरी 2021 से शुरू होगी।

मैदान फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के जीवन से प्रेरित है, जिसने भारत को वैश्विक मानचित्र पर रखा था। फिल्म की शूटिंग पहले से ही लखनऊ, कोलकाता और मुंबई में की जा चुकी है और इसका अंतिम शेड्यूल शुरू करना था, जब इसे कोरोनावायरस महामारी के कारण स्थगित करना पड़ा। फिल्म की शूटिंग का 65% हिस्सा पूरा हो चुका है और आखिरी शेड्यूल अप्रैल 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है। 

प्रमुख खबरें

Rajasthan Police ANTF ने नेपाल सीमा से दबोचा 75 हजार का इनामी तस्कर सोहनलाल

Delhi में DTC बसों में 2,947 मार्शल तैनात, महिलाओं की सुरक्षा के लिए 56 विशेष बसें

Delhi में TMC नेताओं संग हिरासत में ली गईं Mamata Banerjee, स्थिति को आपातकाल से बदतर बताया

Election Commission का समर्थन करते हुए 124 पूर्व नौकरशाहों ने चुनावी धांधली के दावों पर उठाए सवाल