ट्रंप ने फिर किया दावा, कहा- राष्ट्रपति पद के चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को मिलेगी जबरदस्त जीत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 01, 2020

बटलर (अमेरिका)। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने देश में तीन नवंबर को होने वाले चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की बड़ी जीत का भरोसा जताते हुए कहा है कि इस बार पार्टी की जीत का अंतर चार साल पहले मिली जीत से भी अधिक होगा। ट्रंप ने शनिवार को पेंसिल्वेनिया में चार विभिन्न रैलियों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति के रूप में उनके शासनकाल में प्रशासन ने बड़ी सफलताएं हासिल की हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह मंगलवार बहुत दिलचस्प होगा।’’

मतदान से पहले किए गए सर्वेक्षणों में पेंसिल्वेनिया समेत चुनाव के लिए अहम राज्यों में ट्रंप के बाइडेन से पीछे होने का पूर्वानुमान जताया गया है, लेकिन ट्रंप ने कहा कि वह इन राज्यों में जीत हासिल करेंगे और उनकी जीत का अंतर 2016 में मिली जीत से बड़ा होगा। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने रक्षा के क्षेत्र में शानदार काम किया है। राष्ट्रपति ने अपने भाषणों में बाइडेन को कई बार ‘सुस्त’ बताया।

प्रमुख खबरें

Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta के बयान पर विवाद, Sandhya Mridul ने ऐसा क्या लिखा, जिसकी हो रही चर्चा?

Noida का Jewar Airport अब Narendra Modi International Airport कहलाएगा, Yogi Cabinet ने फैसले पर लगाई मुहर

शिवम पंडित के रूप में इमरान हाशमी की धमाकेदार वापसी! आवारापन 2 OTT पर हुई रिलीज़, जानें कहानी और बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Congress और CJP के प्रदर्शनों के चलते Delhi में व्यापार ठप, त्योहारों के मौके पर बिक्री बढ़ने की जगह बाजार सूने पड़े