ब्रिटेन के उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों Rishi Sunak को अपने करीबी का इस्तीफा करना पड़ा मंजूर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2023

लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के करीबी सहयोगी और उप प्रधानमंत्री डोमिनिक राब ने इन आरोपों के बीच शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया कि वह ब्रिटिश सरकार के विभिन्न विभागों में काम करते हुए कर्मचारियों पर धौंस दिखाते थे। राब का यह कदम सुनक के लिए बड़ा झटका हो सकता है। विभिन्न लोक सेवकों ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में आरोप लगाये थे और इस मामले में स्वतंत्र रिपोर्ट सुनक को सौंप दी गयी। ब्रिटेन के न्याय मंत्री राब पर तभी से फैसले को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं।

निवर्तमान मंत्री ने संकेत दिया कि स्वतंत्र जांचकर्ता एडम टॉली केसी द्वारा कराई गयी समीक्षा में सामने आया कि वह साढ़े चार साल में एक बार भी किसी पर चिल्लाये नहीं हैं। किसी को शारीरिक रूप से धमकाने की बात तो छोड़ दीजिए, जानबूझकर किसी को नीचा दिखाने की कोशिश भी नहीं की है। सुनक को लिखे पत्र में राब ने कहा, ‘‘मुझे जांच के लिए बुलाया गया और डराने-धमकाने की कोई बात आने पर इस्तीफा देने को कहा गया। मेरा मानना है कि मेरी बात पर कायम रहना जरूरी है।’’ हालांकि राब ने आगाह किया कि रिपोर्ट मंत्रियों के खिलाफ झूठी शिकायतों को बढ़ावा देगी।

प्रमुख खबरें

SIR की आड़ में वोटरों के साथ धोखा…ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सड़कों पर उतरेंगे ठाकरे ब्रदर्स, 4 अक्टूबर को मुंबई में महामोर्चा

INDIA गठबंधन की दिल्ली में 30 सितंबर को हो सकती है बैठक, Mamata Banerjee ने Rahul Gandhi से की बात

RJD Protests in Ranchi: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग

सब पर दादागिरी झाड़ते रहे ट्रंप, मगर कोई झुक नहीं रहा था! अब तो खुद US President ने ही अपनी सीमित शक्तियों का खुलासा कर दिया