परिणाम बहुत निराशाजनक, हमें जीतना चाहिए था: शीला दीक्षित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2019

नयी दिल्ली। दिल्ली कांग्रेस की अध्यक्ष शीला दीक्षित ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय राजधानी में लोकसभा चुनावों में अपनी पार्टी की हार स्वीकार की और हार को ‘‘बहुत निराशाजनक’’ बताया। शीला ने शानदार प्रदर्शन के लिए भाजपा को बधाई भी दी। दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार बड़े अंतर से आगे चल रहे हैं। अंतिम परिणाम देर रात तक आने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भाजपा दोनों एक दूसरे के पूरक हैं: गडकरी

शीला ने पीटीआई भाषा से कहा, ‘‘यह बहुत निराशाजनक है, हमें जीतना चाहिए था।’’ शीला ने उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा लेकिन वह भाजपा के मनोज तिवारी के मुकाबले 3.63 लाख से अधिक वोटों से पीछे चल रही हैं।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष की पीएम मोदी को दी गई 56 गालियां हमारे लिए 56 भोग के समान: गडकरी

उन्होंने संतोष जताया कि कांग्रेस ने ज्यादातर सीटों पर आम आदमी पार्टी को तीसरे स्थान पर धकेल दिया। कांग्रेसी नेता ने कहा कि दिल्ली कांग्रेस के नेता आगामी दिनों में बैठक करके पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।

 

प्रमुख खबरें

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला

Apple ने भारत में कमाई का बनाया नया रिकॉर्ड, CEO टिम कुक बोले- प्रदर्शन से बहुत खुश हूं

MI vs KKR IPL 2024: वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और कोलकाता के बीच भिड़ंत, यहां देखें प्लेइंग 11