मूसलाधार बारिश से बेहाल पाकिस्तान, घर की छत गिरने से 5 लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2022

पेशावर। उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश के चलते मकान की छत गिरने से एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। घटना मंगलवार को देर रात पेशावर में इंकलाब कॉलोनी में हुई।

इसे भी पढ़ें: हर दिन उत्तर कोरिया कर रहा मिसाइल का परीक्षण, युद्ध से बचाव के लिए हो रहा सबकुछ

बचाव अधिकारियों ने बताया कि परिवार के सभी सात सदस्य मलबे में दब गए, जिनमें से पांच की मौत हो गई।शेष को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खैबर पख्तूनख्वा के मुख्यमंत्री महमूद खान ने घटना पर दुख जताया है और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

प्रमुख खबरें

जले नोट मिलने के मामले में जस्टिस Yashwant Varma बोले- इस्तीफा गलती की स्वीकारोक्ति नहीं, मैं निर्दोष हूं

BJP की विचारधारा खत्म, आठ महीनों में दिखेगा असर: राहुल गांधी

इस्तीफे के बाद पद से हटाने की कार्यवाही का कोई संवैधानिक आधार नहीं: Justice Yashwant Varma

Amit Shah बोले: लश्कर आतंकी लतीफ भट के खात्मे के साथ Kashmir 35 साल बाद स्थानीय आतंकियों से मुक्त