अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 76.18 पर बंद हुआ

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2020

मुंबई।अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया मंगलवार को सात पैसे बढ़कर 76.18 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती और विदेश में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने से रुपये को बल मिला। इस तरह रुपये में लगातार दूसरे दिन बढ़त देखने को मिली, जिस दौरान रुपये ने कुल 28 पैसे की बढ़त दर्ज की। अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा बाजार में रुपया 76.33 पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान इसने 76.14 के ऊपरी स्तर और 76.44 के निचले स्तर को छुआ। घरेलू मुद्रा अंत में पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे बढ़कर 76.44 पर बंद हुई।

सोमवार को रुपया 76.25 प्रति डालर पर बंद हुआ था। डॉलर सूचकांक0.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 99.84 पर चल रहा था। आईएफए गलोबल के संस्थापक और सीईओ अभिषेक गोयल ने कहा, ‘‘आज बाजार में अमेरिकी डॉलर-रुपया अनुबंधों के निपटान का अंतिम दिन था।बहुतसे अनुबंधों को और आगे के लिए बढ़ादिया गया। अप्रैल सौदे में डालर का भाव आवर दी काउंटर (ओसीसी) से 40 पैसेऊपरथा। अप्रैल के डालर-रुपया अनुबंधों मेंदो अरब अमेरिकी डॉलर के सौदों के लिए पक्ष तैयार खड़े थे।

प्रमुख खबरें

दिल्ली में प्रदूषण नियंत्रण की तैयारी, 78 हजार भारी वाहनों को BS-6 में बदलने की पहल

कौशांबी पटाखा फैक्टरी हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 13 हुई, मुख्य आरोपी नौशाद मुठभेड़ में अरेस्ट

अमेरिका और ईरान के बीच फिर भड़का टकराव: अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने दागीं मिसाइलें और ड्रोन

बदला लेने की सोचना भी मत...पहले ईरान पर मिसाइल बरसाया, फिर इस अंदाज में ट्रंप ने धमकाया