युद्ध शुरू होने के 8 दिन बाद सामने आए रूसी राष्ट्रपति, बोले- नहीं रुकेंगे हमले

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 05, 2022

रूस और यूक्रेन का युद्ध थमने का नाम नहीं ले रहा है। बल्कि दिन-ब-दिन रूस यूक्रेन के शहरों पर हमले तेज कर रहा है। कई इलाकों पर कब्जे के दावे भी किए जा रहे हैं। इस बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन रूस यूक्रेन युद्ध शुरू होने के 8 दिन बाद पहली बार सामने आए। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात का यकीन है कि रूसी और यूक्रेनी एक जैसे लोग हैं और वह इस विश्वास को कभी नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा मैं अपने इस विश्वास को कभी नहीं छोडूंगा की रूसी और यूक्रेन एक जैसे लोग हैं। इस तथ्य के बावजूद भी कि कुछ यूक्रेनी लोगों को धमकाया गया था। उन्होंने कहा कई नाजी गुर्गे राष्ट्रवादी होने का प्रचार कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। नाजी लोग महान देशभक्ति पूर्ण युद्ध के दौरान हिटलर की ओर से लड़ रहे थे।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन में विशेष सैनिक अभियान शेड्यूल के मुताबिक शक्ति से आगे बढ़ रहा है। सौंपे गए सभी कार्यों को सफलता के साथ किया जा रहा है। पुतिन ने ये बात सुरक्षा परिषद की मीटिंग से पहले अपने उद्घाटन भाषण के हिस्से के रूप में कही। उन्होंने कहा कि यूक्रेन के शत्रुता के भाव से पता चलता है कि रूस नव नाजियों के साथ ठीक से लड़ रहा है जो आवासीय क्षेत्रों में हथियार रखते हैं और लोगों को बंधक बनाते हैं। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में सभी युद्ध क्षेत्रों में गलियारे उपलब्ध कराएं हैं, लेकिन राष्ट्रवादी नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर जाने की इजाजत नहीं देते हैं।

पुतिन के अनुसार सैकड़ों विदेशी युद्ध क्षेत्र छोड़ने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा हमारे सैनिकों ने बिना किसी अपवाद के सभी युद्ध क्षेत्रों में गलियारे दिए हैं, रूसी सेना ने नागरिकों और विदेशियों को महफूज जगह पर ले जाने के लिए परिवहन सुविधा भी दी। पुतिन ने कहा, मैं फिर इस बात पर जोर देता हूं कि राष्ट्रवादी ऐसा नहीं होने देते।

रूसी राष्ट्रपति ने हमले रोकने से किया इनकार

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने गुरुवार को कहा कि उन्हें रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से यूक्रेन पर हमने रुकने के लीजिए एक बार फिर कहा है, लेकिन वह अभी ऐसा नहीं करेंगे। मैक्रों ने ट्वीट किया इस वक्त तो उन्होंने इससे इनकार किया है। फ्रांस के राष्ट्रपति ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने गुरुवार को पुतिन से फोन पर बात की थी और कहा कि वह संवाद जारी रखेंगे ताकि और ज्यादा मानवीय त्रासदी ना हो। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा हमें हालात बदतर होने से रोकने चाहिए

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला