अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दूसरे चरण की शुरुआत दिसंबर में होगी, ट्रस्ट का ऐलान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 08, 2021

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के दूसरे चरण की शुरुआत दिसंबर में होगी और इस दौरान मंदिर का ढांचा खड़ा करने के लिए पत्थर लगाने का कार्य किया जाएगा। मंदिर के ट्रस्ट ने सोमवार को यह जानकारी दी। राम मंदिर ट्रस्ट के मुताबिक, नींव भरने का कार्य अक्टूबर के अंत तक पूरा कर लिया जाएगा और दिसंबर से निर्माण के दूसरे चरण की शुरुआत की जाएगी, जिसमें भव्य मंदिर का ढांचा तैयार करने के लिए पत्थर लगाने का कार्य किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: पश्चिम बंगाल में संक्रमण के 5,887, असम में 3,803 नए मामले

राम मंदिर ट्रस्ट के न्यासी अनिल मिश्रा ने पीटीआई- से कहा, दिसंबर में मिर्जापुर के गुलाबी पत्थरों को लगाने का कार्य शुरू किया जाएगा और गुलाबी पत्थरों के लिए ऑर्डर दिया जा चुका है। राम जन्मभूमि में ही इन पत्थरों को काटने एवं तराशने का कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 400 फुट लंबाई एवं 300 फुट चौड़ाई वाली 50 फुट गहरी नींव में निर्माण सामग्री के 10 इंच मोटाई वाले मिश्रण की 50 परतें बिछायी जाएंगी।

प्रमुख खबरें

रेस कोर्स एयर फोर्स स्टेशन पर बड़ा फैसला, वायु सेना ने 39.5 एकड़ जमीन L&DO को सौंपी

BSE Sensex में 2009 अंकों का जबर्दस्त उछाल, Nifty 24500 के पार बंद

दिलजीत से लेकर कैलाश खेर तक, 5 दिग्गजों की आवाज में आई Ramayana की Shree Hanuman Chalisa

Jitendra Singh के Foreign Funding दावों पर CJP का पलटवार, सबूत दिखाने की दी चुनौती