राज्य सरकार से नहीं संभल रही बंगाल की स्थिति! दिलीप घोष ने कहा- लोग पलायन कर रहे हैं

By अभिनय आकाश | Oct 11, 2022

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि लोग पलायन कर रहे हैं। आज पुलिस इसलिए खड़ी है क्योंकि बीजेपी के नेता लोगों के साथ खड़े होंगे। पुलिस के सामने ही सारी घटना घटी। पुलिस एंटी सोशल को रोक नहीं सकती लेकिन हमारे नेता को रोकते हैं। कोलकाता के मोमिनपुर में धारा 144 लागू होने पर दिलीप घोष ने कहा कि पुलिस अभी तैनात हैं लेकिन जब दूसरी जगह से आकर एक समुदाय ने दूसरे समुदाय के लोगों पर हमला किया और घर एवं गाड़ी तोड़ी तब पुलिस कहां थी। यहां की स्थिति राज्य सरकार से संभाली नहीं जा रही है। 

इसे भी पढ़ें: मोमिनपुर हिंसा के पीछे अलकायदा, ISIS का हाथ? शुभेंदु अधिकारी का दावा- 5 हजार हिंदुओं ने कोलकाता छोड़ दिया

पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि मोमिनपुर में हिंसा और एकबलपुर पुलिस स्टेशन में तोड़फोड़ "राष्ट्र विरोधी ताकतों" का काम था। "स्थिति बहुत खराब है। हमारे प्रदेश अध्यक्ष को अकारण गिरफ्तार कर लिया गया। इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है. हिंदू समुदाय के कई सदस्यों ने क्षेत्र छोड़ दिया है। यह देश विरोधी ताकतों का काम था। लक्ष्मी पूजा के दिन हिंदुओं पर कौन हमला करता है?"


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Team India के Hitman Rohit Sharma को मिला पद्म श्री, कहा- मेरे परिवार के लिए यह गर्व का पल है

Supreme Court में Mamata Banerjee की ECI से सीधी टक्कर, कहा- Voters हटाने की साजिश है

Tamil Nadu Election 2026: AIADMK का मास्टरस्ट्रोक, मुफ्त LPG से एजुकेशन लोन माफी तक वादों की बौछार

पूर्व आर्मी चीफ की अनपब्लिश्ड बुक और संसद में हंगामा! जनरल नरवणे की किताब में चीन पर ऐसा क्या लिखा है?