चक्रवात अम्फान से संबंधित स्थिति तेजी से बदल रही हैः एनडीआरएफ डीजी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 20, 2020

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस एन प्रधान ने बुधवार को कहा कि चक्रवात अम्फान से संबंधित स्थिति तेजी से बदल रही है और उसपर करीब से निगाह रखी जा रही है। चक्रवात ने तट से टकराना शुरू कर दिया है। प्रधान ने कहा कि ओडिशा में मौजूद सभी 20 टीमों को तैनात कर दिया गया है , जबकि पश्चिम बंगाल में 19 टीमों को तैनात किया गया है और दो को आरक्षित रखा गया है। प्रधान ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि एक टीम को कोलकाता में तैनात किया गया है। प्रधान ने कहा कि 24 टीमें विमान से जाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, स्थिति तेजी से बदल रही है। अभी तथा चक्रवात के बाद हमारी जिम्मेदारी और भी अधिक होगी। यह एक लंबी प्रक्रिया है। प्रधान ने कहा कि एनडीआरएफ अम्फान चक्रवात पर करीब से निगाह रख रही है। उन्होंने कहा, सभी टीमों के पास वायरलेस और सेटेलाइट संचार माध्यम हैं। हम किसी संचार प्रणाली पर निर्भर नहीं हैं। हमें महामारी को देखते हुए इस आपदा से निपटना है। कोविड-19 के मद्देनजर सभी टीमें पीपीई से लैस हैं। 

इसे भी पढ़ें: चक्रवात अम्फान : बांग्लादेश में 20 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा गया

प्रमुख खबरें

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल