मेरे अब्बू...बेटे ने इमरान खान को लेकर कर दिया ऐसा दावा?

By अभिनय आकाश | Nov 28, 2025

इमरान खान के बेटे, कासिम खान ने पोस्ट किया कि उन्हें अदियाला जेल की मौत की कोठरी में छह हफ़्ते तक पूरी तरह से एकांत कारावास में रखा गया, जहाँ उन्हें परिवार से कोई संपर्क, कानूनी पहुँच, फ़ोन कॉल या मुलाक़ात नहीं दी गई, जबकि अदालत ने साप्ताहिक मुलाक़ात की अनुमति दी थी। कासिम ने पाकिस्तानी अधिकारियों को इस अमानवीय अलगाव से होने वाले किसी भी नुकसान के लिए पूरी तरह से कानूनी, नैतिक और अंतर्राष्ट्रीय जवाबदेही की चेतावनी दी।

इसे भी पढ़ें: कहां हैं इमरान खान? मौत की अफवाहों के बीच पाकिस्तान की अदियाला जेल से आ गया जवाब

इमरान खान की सेहत बिगड़ने की अफवाहें भी फैल रही थीं, लेकिन अधिकारियों ने इन चिंताओं को खारिज कर दिया। गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने बृहस्पतिवार को संसद में बताया कि खान ठीक हैं और उन्हें ऐसी सुविधाएं मिल रही हैं जो किसी अन्य कैदी को नहीं मिलतीं, जैसे निजी खानसामा (शेफ) की सुविधा। बहरहाल, आफरीदी ने कहा कि वह इमरान खान से मिलने और उनकी सेहत के बारे में जानकारी लेने की मांग से पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम अपने विरोध और धरनों से पीछे नहीं हटेंगे।’’ उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने इमरान खान से मुलाकात के लिए ‘‘सभी संवैधानिक और कानूनी विकल्पों का इस्तेमाल किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।’’ धरना खत्म करने के बाद आफरीदी इस्लामाबाद रवाना हो गए। उम्मीद है कि वह इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर इमरान खान से मिलने की अनुमति मांगेंगे और फिर लौटकर रावलपिंडी आ सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।