प्रदेश में कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि को लेकर राज्य चिन्तित है--मुख्यमंत्री

By विजयेन्दर शर्मा | Jan 15, 2022

शिमला   मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिराज भाजपा मंडल के मंडल मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावी जन सम्पर्क अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और अनुसूचित जाति समुदाय को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे और पार्टी के विभिन्न अग्रणी संगठनों के साथ बैठक करेंगे।

इसे भी पढ़ें: निरीक्षण के नाम पर शैक्षणिक संस्थानों से पैसे ऐंठने केआरोपी विजिलेंस पुलिस ने दबोचे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि को लेकर राज्य चिन्तित है, लेकिन सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से कोविड से सुरक्षा के लिए उचित व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया ताकि इस वायरस के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 11,500 बिस्तर क्षमता उपलब्ध है जिसे कि 17,000 तक बढ़ाया जा सकता हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 2,374 ऑक्सीजन सुविधायुक्त बिस्तर, 8,765 कोविड समर्पित बिस्तर, 237 आइसीयू बिस्तर और 1014 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने प्रदेश के 74 मंडलों में चलाया माइक्रो डोनेशन अभियान : नंदा

भाजपा मंडल सिराज के अध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने मुख्यमंत्री और सिराज के अन्य नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने सिराज में पार्टी को मजबूत करने के लिए मंडल द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा आरम्भ किए गए सूक्ष्म दान अभियान में भाग लेने का भी आग्रह किया। गुलजारी लाल, भीष्म ठाकुर, दिले राम, खीम दासी, लता ठाकुर और सिराज मंडल के अन्य पदाधिकारियों वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में 39.77 प्रतिशत मतदान, शनिवार को होगी वोटों की गिनती

Mahalaxmi Vrat Puja: Mahalakshmi Vrat आज से शुरू, धन समृद्धि के लिए इस तरह करें कलश स्थापना और पूजन

ग्रीनलैंड पर US और Denmark में समझौता अगले हफ्ते, संसदों की मंजूरी होगी अनिवार्य

DUSU Election में 40.46 प्रतिशत मतदान, Delhi High Court ने विजय जुलूस पर लगाई रोक