पीड़ितों की सहायता के लिए प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया टोल फ्री नंबर भाजपा के ‘सेवा ही संगठन अभियान-2’ ने प्रदेश भर में पकड़ी रफ्तार

By दिनेश शुक्ल | Apr 22, 2021

भोपाल। कोरोना महामारी से पीड़ित व्यक्तियों, उनके परिवारों की सहायता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष  जे.पी.नड्डा के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में सेवा ही संगठन अभियान-2 शुरू किया है। थोड़े से समय में ही पार्टी का यह अभियान खासी रफ्तार पकड़ चुका है। इसी अभियान के अंतर्गत बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया को ‘सरोकार’ संस्था द्वारा उपलब्ध कराई गई 40 ऑक्सीजन जनरेटर मशीनें सौंपीं, तो वहीं पीड़ितों की मदद के लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया। पीड़ितों की मदद के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक कॉल सेंटर भी स्थापित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वालों पर रासुका लगायें : मुख्यमंत्री चौहान

प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आक्सीजन की समस्या को समाप्त करने के लिए प्रदेश सरकार गंभीरता से काम कर रही है। बीना रिफाइनरी में आक्सीजन की उपलब्धता है।  वहां 1 हजार बेड का कोविड सेंटर बनाकर अस्पताल खोलने का काम चल रहा है। साथ ही खण्डवा, शिवपुरी, उज्जैन, सिवनी में आक्सीजन प्लांट लगाने की  तैयारी पूरी हो गयी है। जबलपुर, रतलाम, मंडला, मुरैना में भी काम चल रहा है। शर्मा ने कहा कि पार्टी के कई कार्यकर्ता भी अपनी तरफ से इस संकट को दूर करने का प्रयास कर रहे हैं। इन कार्यकर्ताओं में जगदीश देवड़ा, गोपाल भार्गव, श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया, गिरीश गौतम, राजेन्द्र शुक्ला, संजय पाठक, जीतू जिराती, दिलीप परिहार, महेन्द्र सोलंकी, महेन्द्र हार्डिया, यशपाल सिंह सिसौदिया, श्रीमती सुमित्रा कास्डेकर सहित कई कार्यकर्ता लोगों की मदद और ऑक्सीजन संकट को दूर करने के लिए आगे आएl 

इसे भी पढ़ें: विजयवर्गीय ने दो करोड़ संक्रमितों का अपमान किया, घुटना टेककर देश से क्षमायाचना करें -भूपेन्द्र गुप्ता

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए वेक्सीनेशन अभियान को मंजूरी दी है। जिन लोगों ने टीका लगवाया है, वे इस महामारी से ज्यादा प्रभावित नहीं हैं। शर्मा ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ लोगों का वेक्सीनेशन कराने में जुट जाएं। वैक्सीनेशन के लिए पहले से जो हेल्प डेस्क चल रही हैं, उन्हें और ताकत से चलाया जाए। 

प्रमुख खबरें

Chamoli Helicopter Crash: दुर्गम पहाड़ियों में छह शवों को निकालने में जुटी बचाव टीमें

उत्तराखंड पुलिस को मिले नए प्रतीक चिह्न और वर्दी, CM Pushkar Singh Dhami ने किया अनावरण

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार