By रेनू तिवारी | Apr 17, 2022
जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच हुई झड़प ने सांप्रदायिक हिंसा का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्ष की तरफ से हथियारों को प्रयोग भी दिखाई पड़ा हजारों की भीड़ जब हिंसा फैला रही थी तभी किसी ने गोली चलाई और जिसकी फायरिंग से कई लोग घायल हो गये। अभी तक इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके हिंसा फैलाने वालों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल 14 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं। वीडियों, सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ करके आरोपियों की तलाश कर रही हैं। जहांगीरपुरी हिंसा में एक पुलिस कर्मी को भी गोली लगी है। इस दौरान वह हिंसा को शांत करने की कोशिश कर रहा था। फिलहाल उनकी हालत ठीक है और वह अस्पताल में हैं। एक चैनल से बातचीत में घायल पुलिसकर्मी ने वहां हालत बहुत खराब थी हजारों की संख्या में भीड़ थी।
उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में हनुमान जयंती जुलूस के दौरान दो समूहों के बीच झड़प हो गई, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने कहा कि शाम करीब छह बजे हुई हिंसा में पथराव हुआ और कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया। जहांगीरपुरी और अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल भेजा गया है। दिल्ली पुलिस आयुक्त राकेश अस्थाना ने कहा कि दंगाइयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और नागरिकों से सोशल मीडिया पर अफवाहों और फर्जी खबरों पर ध्यान न देने का अनुरोध किया।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी पुलिस आयुक्त और विशेष आयुक्त (कानून व्यवस्था) से बात की और उन्हें हिंसा के बाद सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के शीर्ष पदाधिकारियों को भी स्थिति से अवगत करा दिया है।