सांडों की नसबंदी अभियान हुआ निरस्त, प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- देशी गोवंश को खत्म करने की साजिश थी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 14, 2021

भोपाल। मध्यप्रदेश में चल रहे सांडों की नसबंदी के अभियान को बुधवार को निरस्त किये जाने के कुछ ही देर बाद भोपाल लोकसभा सीट की भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने संदेह जताया कि देशी गोवंश को खत्म करने की साजिश के तहत यह नसबंदी का अभियान चलाया गया था। ठाकुर ने बुधवार रात को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘सांडों की नसबंदी की जा रही थी और उसका आदेश मुझे देखने में आया। मैंने तुरंत उस पर कार्रवाई की और प्रदेश के मुख्यमंत्री (शिवराज सिंह चौहान) और प्रदेश के पशुपालन मंत्री (प्रेम सिंह पटेल) को अवगत कराया और आज वो आदेश निरस्त हुआ।’’

इसे भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जैकलीन फर्नांडीज के बाद ED ने नोरा फतेही को पूछताछ के लिए बुलाया

इस बीच, राज्य के पशुपालन विभाग ने बुधवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सांडों की नसबंदी अभियान रोकने के आदेश को साझा किया। पशुपालन विभाग के संचालक आर के मेहिया की ओर से जारी आदेश में विभाग के सभी उप संचालकों को कहा गया है कि चार अक्टूबर से शुरू हुए सांडों की नसबंदी का अभियान तत्काल रोक दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Jamui घटना पर भड़कीं Mamata Banerjee, BJP पर साधा निशाना

Manipur के तामेंगलोंग में संदिग्ध उग्रवादियों ने 17 वर्षीय किशोर की गोली मारकर हत्या की

बिना कारण बताए Arrest करना गैरकानूनी, Supreme Court ने कहा- यह मौलिक अधिकार का उल्लंघन

BIADA MD नवीन कुमार ने IMC Gaya के निर्माण कार्यों का किया स्थल निरीक्षण