बेहोश कर नहीं किया नसबंदी ऑपरेशन, मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान

By दिनेश शुक्ल | Nov 19, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग ने सतना जिले में कुछ महिलाओं को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के बावजूद नसबंदी का ऑपरेशन किए बिना लौटाए जाने पर संज्ञान लिया है। इस मामले में आयोग ने कलेक्टर सतना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सतना एवं संचालक, लोक स्वास्थ्य संचालनालय, भोपाल से तीन सप्ताह में प्रतिवेदन मांगा है। 

 

इसे भी पढ़ें: सतना-चित्रकूट मार्ग पर यात्री बस पलटी, बस में थे 50 से अधिक यात्री सवार

इधर सर्जन एस.एम. पाण्डेय ने आरोप लगाया कि कोविड-19 प्रोटोकाल के विपरीत सभी ऑपरेशन करने का दबाव बनाया जा रहा था। ऑपरेशन  नहीं करने पर कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करा दिया गया। इधर, सी.एम.एच.ओ डॉ. अशोक कुमार अवधिया ने डॉ.  पाण्डेय को नोटिस जारी किया है। तो वही डीएचओ डॉ. चरण सिंह के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter