शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 69.68 अंक और टूटा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 03, 2022

मुंबई। वैश्विक बाजारों के नकारात्मक रुख के साथ स्थानीय शेयर बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट रही और सेंसेक्स 69.68 अंक टूटकर बंद हुआ। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में 0.75 प्रतिशत की वृद्धि के बाद वैश्विक बाजारों में गिरावट का प्रभाव घरेलू बाजार पर भी पड़ा। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 69.68 अंक या 0.11 प्रतिशत घटकर 60,836.41 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 420.95 अंक तक गिर गया था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 30.15 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 18,052.70 अंक पर आ गया।

इसे भी पढ़ें: सेना ने पुंछ में एलओसी पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम किया, एक आतंकवादी मारा गया

इस रिपोर्ट में बताया जाएगा कि इस वर्ष जनवरी से लगातार तीन तिमाहियों में वह खुदरा मुद्रास्फीति को छह फीसदी की संतोषजनक सीमा से नीचे रखने में क्यों विफल रहा है। व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप 0.22 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.11 प्रतिशत चढ़ गया। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में बंद हुए। यूरोप में बाजार गिरावट में कारोबार कर रहे थे तथा अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट भी बुधवार को गिरकर बंद हुआ। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.16 प्रतिशत बढ़कर 95.04 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं। उन्होंने बुधवार को 1,436.30 करोड़ रुपये के मूल्य के शेयर खरीदे।

प्रमुख खबरें

Telangana के Hanamkonda में 1.25 करोड़ का गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Raksha Bandhan 2026: बाजार की मिलावट से बचें, घर पर बनाएं Special Kaju Roll की 2 आसान Recipe

Pav Bhaji Recipe: घर पर मार्केट जैसा स्वाद पाने के लिए फॉलो करें ये Secret Ingredients और Step-by-Step विधि

Supreme Court ने Bengal STF थानों और विशेष अदालतों पर HC के फैसले पर लगाई रोक