MP में लगातार चल रही है ग्राम पंचायत अधिकारियों की हड़ताल, बीजेपी ने की हड़ताल खत्म करने की अपील

By सुयश भट्ट | Jul 23, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी सरकार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। दरअसल प्रदेश में अब ग्राम पंचायतों ने अपना काम ठप कर दिया है। जानकारी के अनुसार हड़ताल का आज दूसरा दिन है और करीब 70 हजार ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी और अधिकारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे है।

इसे भी पढ़ें:बीजेपी के ई चिंतन प्रोग्राम में जिला पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, विदेश नीति पर करेंगे बात 

आपको बता दें कि गांवों में 23 हजार ग्राम पंचायत और 313 जनपद पंचायत, 52 जिला पंचायतों में कामकाज ठप हो गया है। लगभग 23 हजार पंचायत सचिव, 23 हजार ग्राम रोजगार सहायक और 24 हजार जनपद पंचायत और जिला पंचायतों के सभी अधिकारी व कर्मचारी हड़ताल पर हैं।

इसे भी पढ़ें:मध्यप्रदेश में भारी बारिश के चलते गृह विभाग में जारी किया अलर्ट, कई नदियों में देखा गया उफान 

इसी कड़ी में गांवों में संचालित 54 प्रकार की योजनाओं का काम बंद है। जिसमें वैक्सीनेशन, मनरेगा, पीएम ग्रामीण आवास, स्वस्थ भारत मिशन और स्वसहायता समूहों का काम ठप है। वहीं बीजेपी ने भी पंचायतकर्मियों से हड़ताल वापस लेने की अपील की है। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि पंचायतकर्मी मंत्री और सरकार से बातचीत करें।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख