मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में चरमरा गई है शासन व्यवस्था: कांग्रेस

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2019

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने अर्थव्यवस्था में मंदी, जम्मू-कश्मीर के हालात और असम में एनआरसी से 19 लाख लोगों के बाहर होने के मुद्दों को लेकर बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इस सरकार के दूसरे कार्यकाल के 96 दिनों में ही शासन व्यवस्था चरमरा गई है। पार्टी प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अनुच्छेद 370 के विशेष प्रावधान हटाए जाने के बाद जम्मू-कश्मीर की स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह ज्वालामुखी की तरह है जो फटने को है, लेकिन इस मैन मेड डिजास्टर को हल करने की कोई नीति नहीं है।’

इसे भी पढ़ें: अधीर रंजन चौधरी बोले, भाजपा के खिलाफ धारणा की लड़ाई हार रहा है विपक्ष

अर्थव्यवस्था में सुस्ती का हवाला देते हुए तिवारी ने कहा,  दूसरे कार्यकाल में राजग सरकार को बने 96 दिन हो गए हैं। तीन शब्द- दमन, अत्याचार और अराजकता इस सरकार की कहानी बयां करते हैं। आर्थिक विकास की दर पांच फीसदी है। आज देश की अर्थव्यवस्था की बुनियाद कमजोर हो चुकी है। उन्होंने कहा,  चीन से उलट भारत की अर्थव्यवस्था बुनियादी तौर पर निजी अर्थव्यवस्था है। सरकार के खर्च के अलावा निजी क्षेत्र से कोई निवेश नहीं हो रहा है। अर्थव्यवस्था पांच प्रमुख क्षेत्रों में सिर्फ दो फीसदी की दर से आगे बढ़ रही है। पिछले पांच वर्षों से कृषि क्षेत्र में संकट है। उन्होंने यह दावा भी किया कि मुद्रा योजना ऐतिहासिक रूप से विफल रही है। तिवारी ने यह आरोप भी लगाया कि मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में शासन व्यवस्था चरमरा गई है।

प्रमुख खबरें

PM Narendra Modi ने देशवासियों को दी Navratri की बधाई, सुख-समृद्धि की कामना की

CEC के इस्तीफे की मांग पर कॉजपा का प्रदर्शन, Delhi Traffic Police ने जारी की एडवाइजरी

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात