अधीर रंजन चौधरी बोले, भाजपा के खिलाफ धारणा की लड़ाई हार रहा है विपक्ष

adhir-ranjan-chaudhary-said-opposition-is-losing-the-battle-of-perception-against-bjp
[email protected] । Sep 4 2019 7:27PM

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वाम दलों के लिए यह जरूरी है कि वे विचारधारा को लेकर अपने मतभेदों को एक तरह रखें और राज्य में टीएमसी और देश में भाजपा की आक्रमकता के खिलाफ मिल कर लड़ें।

कोलकाता। लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने बुधवार को स्वीकार किया कि देश में विपक्षी पार्टियां भाजपा के खिलाफ प्रचार युद्ध हार रही हैं और केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी अपने राजनीतिक हितों के हिसाब से उससे असहमति रखने वालों को राष्ट्र विरोधी और भ्रष्ट बता रही है। चौधरी ने देश में स्वतंत्र आवाजों को दबाने की कोशिश के लिए भाजपा की आलोचना की और राज्य विधानसभा में और अन्य स्थानों पर कांग्रेस और वाम दलों के बीच मजबूत एकता का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: मेरे मोदी की तारीफ की खबरों से व्यथित हो जाता हूं: शशि थरूर

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और वाम दलों के लिए यह जरूरी है कि वे विचारधारा को लेकर अपने मतभेदों को एक तरह रखें और राज्य में टीएमसी और देश में भाजपा की आक्रमकता के खिलाफ मिल कर लड़ें। चौधरी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस विधायक दल की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में कहा, ‘‘ यह सच है कि हम (विपक्षी पार्टियां) भाजपा के खिलाफ प्रचार की लड़ाई धीरे-धीरे हार रहे हैं। वे (भाजपा) अपने राजनीतिक हित के मुताबिक विमर्श बना रहे हैं जिसमें देश और उसके विकास के लिए लड़ने वाली विपक्षी पार्टियों को राष्ट्र-विरोधी और भ्रष्ट बताया जा रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: भारत और रूस किसी भी देश के आंतरिक मामलों में ‘बाहरी प्रभाव’ के खिलाफ: मोदी

उन्होंने कहा, ‘‘हमने इस तरह का दमघोंटू माहौल कभी नहीं देखा। जो भी सरकार से असहमति रखता है, उसे या तो राष्ट्र विरोधी या भ्रष्ट बताया जा रहा है। यह देश में स्वतंत्र आवाज़ों को दबाने की कोशिश है।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़