By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2020
अबुधाबी। इंग्लैंड के बल्लेबाज जोस बटलर ने कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में राजस्थान रॉयल्स के लिए टीम की जरूरत के मुताबिक उन्हें मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने में काई परेशानी नहीं है। बटलर टूर्नामेंट में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे थे लेकिन हाल के मैचों में उन्होंने मध्यक्रम में बल्लेबाजी की। सोमवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीत दिलायी।जीत के लिए 126 रन के मामूली लक्ष्य का पीछा करते हुए उन्होंने 48 गेंद में 70 रन बनाने के साथ कप्तान स्टीव स्मिथ (नाबाद 26) के साथ चौथे विकेट के लिये 98 रन की अटूट साझेदारी की।