अमेरिका में तापमान 38 डिग्री तक पहुंचा, लू की चपेट में 15 करोड़ लोग

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 21, 2019

वाशिंगटन। इस सप्ताहांत भयंकर गर्मी से गुजर रहे अमेरिका में न्यूयार्क, फिलाडेल्फिया और वाशिंगटन समेत कई बड़े शहरों में तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। मध्य पश्चिमी मैदान से लेकर अटलांटिक तट तक करीब 15 करोड़ लोग इस भयंकर गर्मी से जूझ रहे हैं और चिलचिलाती धूप से बचने की जद्दोजहद कर रहे हैं। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी दी है कि यदि एहतियात नहीं बरती गयी तो इस भयंकर गर्मी से लोगों को बेहोशी या मूर्छा आ सकती है। 

इसे भी पढ़ें: ईरान के साथ संभावित संघर्ष को लेकर ‘‘कतई’’ चिंतित नहीं हूं : ट्रम्प

लोगों से यथासंभव पानी पीने, घरों के अंदर ही रहने तथा बच्चों एवं जानवरों को नहीं छोड़ने की अपील की जा रही है। इस गर्मी के चलते कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी। उनमें से दो लोगों की जान पूर्वी प्रांत मैरीलैंड में इसी हफ्ते चली गयी। पूर्वी कनाडा के कुछ हिस्सों के लिए लू की चेतावनी जारी की गयी है। न्यूयार्क के महापौर डथ ब्लासियो ने गर्मी संबंधी आपात की घोषणा की है। 

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह