ईरान के साथ संभावित संघर्ष को लेकर ‘‘कतई’’ चिंतित नहीं हूं : ट्रम्प

i-m-not-worried-about-potential-conflicts-with-iran-trump
[email protected] । Jul 20 2019 2:59PM

व्हाइट हाउस में संवाददाताओं ने ट्रम्प से शुक्रवार को पूछा कि क्या वह क्षेत्र में ईरान के साथ संभावित संघर्ष को लेकर चिंतित हैं, उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, कतई नहीं।’’ ट्रम्प ने कहा, ‘‘हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे लोग हैं।

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को कहा कि ईरान के साथ संभावित संघर्ष को लेकर अमेरिका ‘‘कतई’’ चिंतित नहीं है। ट्रम्प ने चेतावनी दी कि यदि ईरान क्षेत्र में ‘‘कुछ भी मूर्खतापूर्ण’’ करता है तो उसे वह कीमत चुकानी पड़ेगी जो किसी ने कभी नहीं चुकाई होगी।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम से जुड़े व्यक्तियों और संस्थाओं पर लगाए प्रतिबंध

व्हाइट हाउस में संवाददाताओं ने ट्रम्प से शुक्रवार को पूछा कि क्या वह क्षेत्र में ईरान के साथ संभावित संघर्ष को लेकर चिंतित हैं, उन्होंने कहा, ‘‘नहीं, कतई नहीं।’’ ट्रम्प ने कहा, ‘‘हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे लोग हैं। हमारे पास दुनिया के सबसे अच्छे उपकरण हैं।

इसे भी पढ़ें: ट्रम्प ने यज़ीदी कार्यकर्ता नादिया मुराद से मिलते ही पूछा ''आपको नोबेल पुरस्कार क्यों मिला?''

हमारे पास सबसे अच्छे, सबसे घातक पोत हैं। हम उन्हें इस्तेमाल नहीं करना चाहते, लेकिन वे सबसे घातक हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वे अपनी भलाई के लिए कुछ भी मूर्खतापूर्ण नहीं करेंगे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि वे ऐसा करते हैं, तो वे ऐसी कीमत चुकाएंगे, जो कभी किसी ने नहीं चुकाई होगी।’’

All the updates here:

अन्य न्यूज़