russia-ukraine crisis । सुषमा स्वराज का वह दिल छू लेने वाला ट्वीट जो आज फिर सुर्खियों में छाया

By अंकित सिंह | Feb 26, 2022

रूस ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई कर दी है। रूस की सैन्य कार्रवाई दुनिया के लिए बड़ा चिंता का सबब बना हुआ है। भारत भी रूस की इस कार्रवाई से चिंतित है। भारत के लिए चिंता की बात तो यह भी है कि यूक्रेन में हजारों भारतीय छात्र फंसे हुए हैं और उन्हें वहां से निकालने की कोशिश भारत सरकार की ओर से की जा रही है। फंसे हुए लोगों को निकालने में कई दिक्कतें आ रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि रूस ने यूक्रेन के कई एयरबेस को उड़ा दिया है जिसकी वजह से यूक्रेन में सीधा विमान अब नहीं जा सकता है। भारत ने इसके लिए यूक्रेन के पड़ोसी मुल्कों से मदद मांगी है। पोलैंड, हंगरी और रोमानिया भारत की मदद कर रहे हैं। भारतीयों को योगदान से निकालने का प्रयास लगातार जारी है। हालांकि भारत में विद्यार्थियों के परिजन सरकार पर इस बात का आरोप लगा रहे हैं कि उसकी ओर से छात्रों को पहले निकालने का प्रयास नहीं किया गया। हालांकि मोदी सरकार वहां से छात्रों को और सभी भारतीयों को सकुशल निकालने में लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। इन सबके बीच लोगों को सुषमा स्वराज की खूब याद आ रही है। दरअसल, सुषमा स्वराज के विदेश मंत्री रहते हुए भारत में संकट में विदेशों में फंसे भारतीयों को लाने में खूब सक्रियता से काम किया था। विदेश मंत्री रहते हुए सुषमा स्वराज को कोई ट्वीट करता था तो उसका तुरंत जवाब भी मिल जाता था। दुनिया के किसी कोने में फंसे भारतीयों के मदद के लिए सुषमा स्वराज सामने आती थीं। इसी कड़ी में सुषमा स्वराज का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। सुषमा स्वराज ने एक बार ट्वीट में कहा था कि अगर आप मंगल ग्रह पर भी फंसे हैं तो भी वहां का भारतीय दूतावास आपकी मदद करेगा।

प्रमुख खबरें

JPSC के पूर्व अध्यक्ष L Khiangte परीक्षा अनियमितता मामले में CID के सामने पेश हुए

Vande Mataram को कानूनी संरक्षण मिलने पर बंकिम चंद्र की वंशज सुमित्रा चटर्जी ने जताई खुशी

Calcutta High Court ने NEET पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए 5 त्वरित अदालतें गठित कीं

IndiGo में बड़ा बदलाव लाने को पूरी तरह तैयार हैं Willie Walsh: राहुल भाटिया