महादेव के इस प्रसिद्ध मंदिर में घंटी को बनाया गया सेंसर युक्त, बजाने के लिए अब छूने की जरूरत नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2020

मंदसौर (मध्यप्रदेश)। कोविड-19 लॉकडाउन में ढील के बाद धर्मस्थलों को खोले जाने के बाद मध्यप्रदेश के मंदसौर में प्रसिद्ध अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर में घंटी को इस संक्रमण के मद्देनजर स्पर्श से बचाने के लिए सेंसर युक्त कर दिया है। इससे यहां आने वाले भक्त अब पहले की तरह मंदिर की घंटी बजा सकेंगे और इसके लिए अब उन्हें इस घंटी को छूने की जरूरत भी नहीं होगी। मंदिर में फिर से घंटी बजने से अब भक्त खुश हैं। इस घंटी को बजाने के लिए उसे 62 वर्षीय एक मुसलमान ने सेंसर सुविधा से लैस किया है।

इसे भी पढ़ें: अब हेयरड्रेसर बन गईं कंगना रनौत, बहन रंगोली चंदेल के बाल काटते आयी नजर

 उन्होंने कहा, भक्त जैसे ही इस घंटी के नीचे करीब डेढ़ फीट हाथ ले जाएंगे तो सेंसर की मदद से घंटी बज उठती है। इसके साथ ही भक्त यदि ऊपर देखे या हाथ जोड़ कर भी खड़ा होगा तब भी यह घंटी बजने लगेगी। कक्षा दूसरी तक पढ़े मेव ने बताया, मैंने यह यंत्र अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर को भेंट किया है। उन्होंने कहा कि इससे इस मंदिर में आने वाले भक्त खुश हैं, क्योंकि वे बिना छुए मंदिर में लगे इस घंटी को बजा सकते हैं।

मंदसौर के जिलाधिकारी और मंदिर न्यास के अध्यक्ष मनोज पुष्प ने कहा, ‘‘ इस घंटे से न केवल धार्मिक उद्देश्य की पूर्ति होती है बल्कि केंद्र के दिशानिर्देश भी पूरे होते हैं।’’ मेव ने बताया, मैं चाहता हूं कि देश के अन्य मंदिरों में भी इस प्रकार के सेंसर युक्त घंटियां लगें, ताकि मंदिरों में आने वाले भक्त कोरोना वायरस के इस दौर में भी मंदिरों में घंटियां बजा सकें। अष्टमुखी श्री पशुपतिनाथ महादेव मंदिर कोरोना वायरस के संकट के कारण 76 दिन बंद रहने के बाद भक्तों के लिए आठ जून को फिर से खुला है।

प्रमुख खबरें

Nightclub बवाल के बाद Ben Stokes का Comeback, Durham टीम से मैदान पर करेंगे वापसी

क्रिकेट मैदान पर बवाल: Vaibhav Suryavanshi मामले में BCCI का No Action, फैसला रेफरी लेंगे

Shubman Gill की विराट कप्तानी, 154 रन बनाकर Sachin-Virat के Elite क्लब में हुए शामिल

Cristiano Ronaldo रहे फ्लॉप, World Cup के पहले मैच में पुर्तगाल को Congo ने दिया बड़ा झटका