जिस पर किया भरोसा, वही निकली ट्रेटर! Krystal Dsouza-Rida Tharana ने ऐसे पलट दिया The Traitors 2 का पूरा गेम

By एकता | Sep 04, 2026

द ट्रेटर्स सीजन 2 (The Traitors Season 2) का फिनाले काफी चौंकाने वाला रहा। भरोसे, धोखे और रणनीति से भरे इस खेल में क्रिस्टल डिसूजा (Krystal Dsouza) और रिदा थाराना (Rida Tharana) ने बाजी मार ली। दोनों ने फिनाले में बड़ा उलटफेर करते हुए शो की ज्वाइंट विनर बनने का खिताब अपने नाम किया।

फिनाले में क्रिस्टल ने चली बड़ी चाल

द ट्रेटर्स 2 के आखिरी दौर यानी सर्कल ऑफ शाक में क्रिस्टल डिसूजा के सामने एक बड़ा फैसला लेने का मौका था। उन्होंने शालिनी पासी को धोखा देकर रिदा थाराना को बचाने का फैसला किया।

इसके बाद खेल में सिर्फ क्रिस्टल और रिदा ही बचीं। दोनों ने एक-दूसरे पर भरोसा जताने का फैसला किया। लेकिन जब उन्हें अपनी असली पहचान बताने के लिए कहा गया, तो नतीजा बेहद चौंकाने वाला था। दरअसल, क्रिस्टल और रिदा दोनों ही ट्रेटर्स निकलीं। इस तरह दोनों ने एक-दूसरे को बाहर करने के बजाय साथ मिलकर गेम खत्म किया और शो की ज्वाइंट विनर बन गईं।

View this post on Instagram

A post shared by Krystle Dsouza (@krystledsouza)

इसे भी पढ़ें: कौन हैं Kanika Mann? गुड्डन से मिली पहचान, अब Bigg Boss 20 में आने की चर्चा

इन कंटेस्टेंट्स को दी कड़ी टक्कर

शो में क्रिस्टल और रिदा का मुकाबला कई इनोसेंट्स से था। इनमें मल्लिका शेरावत, साहिल सलाथिया, शालिनी पासी और दलीप ताहिल जैसे नाम शामिल थे। क्रिस्टल डिसूजा की खास बात यह रही कि वह पहले एपिसोड से ही ट्रेटर के तौर पर गेम में बनी हुई थीं। उन्होंने अपने साथी ट्रेटर्स कुल्लू, शाहनील गिल और हरमन सिंघा को पीछे छोड़ते हुए फिनाले तक का सफर तय किया।

वहीं, शो के सातवें एपिसोड में क्रिस्टल ने रिदा को अपने साथ ट्रेटर के रूप में शामिल करने का फैसला किया था। रिदा ने भी उनका यह प्रस्ताव स्वीकार कर लिया और इसके बाद दोनों ने मिलकर गेम को आगे बढ़ाया।

इसे भी पढ़ें: Asim Riaz-Himannshi Khurrana के विवाद में Vishal Aditya Singh की एंट्री, 'बुआ जी' वाले कमेंट ने मचा दी हलचल

करण जौहर ने भी की क्रिस्टल की तारीफ

शो के होस्ट करण जौहर भी क्रिस्टल डिसूजा की गेम स्ट्रैटेजी से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने क्रिस्टल के सावधानी से खेले गए गेम की तारीफ की। क्रिस्टल की रणनीति की बात करते हुए करण जौहर ने उनकी समझदारी और सही समय पर चाल चलने की क्षमता को सराहा। उन्होंने बताया कि क्रिस्टल ने बिना ज्यादा कुछ जाहिर किए गेम में कई अहम चालें चलीं।

आखिरकार क्रिस्टल की यही रणनीति उन्हें फिनाले तक ले गई और रिदा के साथ मिलकर उन्होंने द ट्रेटर्स 2 की ट्रॉफी और 66 लाख रुपये की पुरस्कार राशि अपने नाम कर ली।

प्रमुख खबरें

चेन्नई की Puzhal Central Jail से भागे दो कैदी दोबारा गिरफ्तार, लापरवाही पर 7 कर्मी सस्पेंड

Lucknow Cafe Owner Death Case में मॉडल Shradha Dubey समेत 3 आरोपी 10 दिन की जेल भेजे गए

Kirit Somaiya मुंबई एयरपोर्ट के पास मस्जिद हटाने की मांग पर निकालेंगे हथौड़ा रैली

Ayodhya Deepotsav 2024: सरयू के 56 घाटों पर 30 लाख दीये जलाने का लक्ष्य तय