Asim Riaz-Himannshi Khurrana के विवाद में Vishal Aditya Singh की एंट्री, 'बुआ जी' वाले कमेंट ने मचा दी हलचल

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के विवाद में अब विशाल आदित्य सिंह भी शामिल हो गए हैं। पॉडकास्ट में विशाल की टिप्पणी के बाद उनके और आसिम के बीच सोशल मीडिया पर तीखी जुबानी जंग छिड़ गई। इसी बीच हिमांशी के कमेंट पर विशाल ने असिम पर तंज कसते हुए उन्हें रूठी हुई बुआ जी कह दिया।
टीवी के चर्चित स्टार कपल रहे आसिम रियाज (Asim Riaz) और हिमांशी खुराना (Himanshi Khurana) का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में विशाल आदित्य सिंह (Vishal Aditya Singh) की भी एंट्री हो गई है। विशाल ने एक इंटरव्यू में आसिम और हिमांशी के विवाद पर अपनी राय रखी थी, जो आसिम को बिल्कुल पसंद नहीं आई।
इसके बाद आसिम रियाज और विशाल आदित्य सिंह के बीच सोशल मीडिया पर जमकर जुबानी जंग देखने को मिली। मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब हिमांशी और विशाल ने मिलकर आसिम पर ऐसा कमेंट कर दिया, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है।
विशाल ने आसिम को दिया 'रूठी हुई बुआ जी' का टैग
दरअसल, हिमांशी खुराना ने विशाल आदित्य सिंह के एक पोस्ट पर कमेंट किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें पॉडकास्ट में इस मामले पर बोलने की जरूरत नहीं थी। हिमांशी के इस कमेंट का विशाल ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने लिखा, "उस पॉडकास्ट के बाद बुरा तुम्हें लगना चाहिए था, लेकिन बुआ जी रूठ गई हमारी।"
विशाल के इस जवाब में 'बुआ जी' का इशारा आसिम रियाज की तरफ माना जा रहा है। इसके बाद हिमांशी और विशाल की यह बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और फैंस भी इस पर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।
View this post on InstagramA post shared by Vishal Aditya Singh (@vishalsingh713)
इसे भी पढ़ें: Tejasswi Prakash को 'भाभी' कहने वाले Elvish Yadav अब क्यों हुए आगबबूला? वायरल वीडियो ने बढ़ाया बवाल
आखिर कैसे शुरू हुआ आसिम और विशाल का विवाद?
दरअसल, विशाल आदित्य सिंह ने एक पॉडकास्ट में आसिम रियाज और हिमांशी खुराना के रिश्ते और उनके बीच चल रहे विवाद पर अपनी राय रखी थी। विशाल की बातें आसिम को पसंद नहीं आईं और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया। आसिम ने विशाल को जवाब देते हुए बिग बॉस 13 में मधुरिमा तुली के साथ हुए विवाद का जिक्र किया। इतना ही नहीं, आसिम ने विशाल को साइकेट्रिस्ट का नंबर देने की बात तक कह दी थी।
इसे भी पढ़ें: Anushka Sharma और Virat Kohli क्यों बसे लंदन? डॉ. श्रीराम नेने ने बताई प्राइवेसी और बच्चों की परवरिश से जुड़ी असल वजह
विशाल ने आसिम की रैपिंग पर साधा निशाना
आसिम के इस जवाब के बाद विशाल आदित्य सिंह भी चुप नहीं रहे। उन्होंने सोशल मीडिया पर आसिम को जमकर खरी-खोटी सुनाई। विशाल ने इस दौरान आसिम की रैपिंग और टैलेंट पर भी निशाना साधा। विशाल ने आसिम की रैपिंग को लेकर उन्हें जीरो नंबर तक दे दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने मजाकिया अंदाज में आसिम को जिम का कूपन देने की बात भी कही।
We're now on WhatsApp. Click to join.
अन्य न्यूज़















