यूपी में सपा समर्थकों में लाल टोपी का चलन बढ़ा, बिक्री में भी इजाफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 28, 2022

लखनऊ। यह महज संयोग ही हो सकता है कि समाजवादी पार्टी (सपा) की लाल टोपी को लेकर भारती जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं की टिप्पणियों के बाद इसकी बिक्री अचानक बढ़ी है। लखनऊ में प्रचार सामग्री बेचने वाले बता रहे हैं कि रैलियों व जुलूस पर चुनाव आयोग की पाबंदी के कारण बैनर व पोस्टर उतने नहीं बिक रहे जितनी सपा की ‘लाल टोपी’। शीला एंटरप्राइजेज के राजू शुक्ला ने बताया कि ‘‘इस विधानसभा चुनाव में रैलियों और जुलूस पर चुनाव आयोग की पाबंदी के कारण प्रचार सामग्री के बैनर पोस्टर की बिक्री तो बहुत कम है लेकिन सपा की लाल टोपी की बिक्री में इजाफा हुआ है।’’ 

इसे भी पढ़ें: जयंत चौधरी ने भाजपा पर लगाया ध्रुवीकरण पैदा करने का आरोप, कहा- मुझे खुश करके क्या हासिल कर रहे हैं ?

प्रचार सामग्री की एक अन्य दुकान सक्सेना बंधु के नरेंद्र बताते हैं कि समाजवादी पार्टी की टोपियों के साथ समाजवादी मास्क की बिक्री में भी इजाफा देखने को मिला है। उन्होंने बताया कि सायकिल निशान वाले मास्क ज्यादातर युवा कार्यकर्ता खरीद रहें हैं। आयुष पब्लिसिटी सेंटर के अमित और बाला जी इंटरप्राइजेज के आलोक कुमार के अनुसार समाजवादी मास्क की बिक्री बढ़ी है और कार्यक्रता इन्हें लगाकर कोरोना से बचाव करने के साथ साथ पार्टी का प्रचार भी कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और विधानपरिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने दावा किया कि गांव-गांव, गली-गली में सपा का हर नेता और कार्यकर्ता लाल टोपी लगाकर चुनाव प्रचार कर रहा है।’’ 

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में Elavenil Valarivan ने जीता व्यक्तिगत और टीम स्पर्धा में 10m एयर राइफल रजत

Assam के Golaghat में 30 Tokay Gecko बरामद, वन्यजीव तस्करी की कोशिश नाकाम

Working Women के लिए आसान है 4-Day Skin Cycling, रात में त्वचा को मिलेगा पूरा पोषण

दीये जलाने के लिए पैसे हैं, छात्रावास के लिए क्यों नहीं? Rahul Gandhi ने मोदी सरकार से पूछा सवाल