अमेरिकी सेना ने कहा, जापानी टैंकर पर ईरान से मिलती-जुलती बारूदी सुरंग से हुआ हमला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2019

फुजैरा। पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी सेना ने बुधवार को कहा कि पिछले सप्ताह ओमान की खाड़ी में जापान के एक टैंकर पर जिस तरह की बारूदी सुरंग से हमला किया गया, उससे मिलती-जुलती बारूदी सुरंगें ईरान के पास हैं। इस हमले में जापान का टैंकर क्षतिग्रस्त हो गया था।

अमेरिकी नौसैन्य बल की मध्य कमान के कमांडर सीन किडो ने कहा कि हमले में इस्तेमाल की गई लिम्पेट बारूदी सुरंग ईरान की बारूदी सुरंगों से मिलती-जुलती है जो तेहरान की सैन्य परेडों में पहले ही सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जा चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब के शहजादे ने दोहरे टैंकर हमले के लिए ईरान को दोषी ठहराया

संयुक्त अरब अमीरात के फुजैरा में किडो ने संवाददाताओं से कहा कि अमेरिकी सेना ने जापानी पोत पर हमला करने वालों के फिंगर प्रिंट सहित बायोमीट्रिक जानकारी हासिल कर ली है। हुरमूज जलडमरूमध्य के बाहर ईरानी तट के नजदीक 13 जून को दोहरे हमले में दो तेल टैंकर क्षतिग्रस्त हो गए थे।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह