अफगानिस्तान पर मिली जीत टीम का जज्बा दिखाने के लिए अहम थी: कोहली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 23, 2019

साउथम्पटन। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच में जीत दर्ज करना बहुत जरूरी था क्योंकि इससे दो बार की चैंपियन टीम को अपना जज्बा दिखाने और हार के मुंह से जीत हासिल करने में मदद मिली। मोहम्मद शमी के अंतिम ओवर में बनी हैट्रिक से भारत शनिवार को विश्व कप सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 11 रन हराने के बाद सेमीफाइनल के करीब पहुंच गया। विश्व कप में अपना पहला मैच खेल रहे शमी (9.5-1-40-4) ने अंतिम ओवर में 16 रन बनने से बचाने के अलावा लगातार गेंदों में खतरनाक दिख रहे मोहम्मद नबी (55 गेंद में 52 रन), आफताब आलम (0) और मुजीब रहमान (0) को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की।

इसे भी पढ़ें: शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने अफगानिस्तान को हराया

अफगानिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बारे में कोहली ने कहा कि यह जीत काफी अहम रही। आप टास जीतकर बल्लेबाजी करते हो और विकेट को धीमा होता हुए देखते हो जिससे आपको लगता है कि 260 या 270 रन का लक्ष्य अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि फिर जब खेलने उतरे तो हमें इस बारे में थोड़ा संशय भी हुआ लेकिन साथ ही हमारे अंदर आत्मविश्वास भी था। कोहली ने मैन आफ द मै रहे जसप्रीत बुमराह के प्रदर्शन की भी प्रशंसा की जिनकी गेंदबाजी ने भारत को मैच में वापसी करायी। उन्होंने कहा कि हम बुमराह को चालाकी से इस्तेमाल करना चाहते थे। जब वह एक या दो विकेट झटक लेता है तो वह फिर बेहतर करता जाता है। वर्ना हम प्रतिद्वंद्वी को दबाव में भी लाने की कोशिश करते हैं कि उसके अभी सात या इतने ओवर बचे हैं।

प्रमुख खबरें

मैदान के बाद Tax भरने में भी MS Dhoni की बादशाहत, Bihar-Jharkhand में बने नंबर 1

सम्राट चौधरी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के राजनीतिक निहितार्थ को समझिए

पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन है वैचारिक बदलाव का संकेत

UFO Files पर Pentagon का बड़ा खुलासा, कहा- एलियंस का सच अब जनता खुद तय करे।