भारत के फलस्तीनी NGO के खिलाफ दिए वोट का फलस्तीनी मुद्दे से संबंध नहीं: विदेश मंत्रालय

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2019

नयी दिल्ली। विदेश मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र के ईसीओएसओसी में फलस्तीनी एनजीओ के खिलाफ भारत के मतदान को फलस्तीनी मुद्दे के खिलाफ मतदान नहीं समझना चाहिए। भारत ने छह जून को संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) में फलस्तीनी गैर सरकारी संगठन ‘शहीद’ को पर्यवेक्षक का दर्जा नहीं देने के लिए इज़राइल के पक्ष में मत दिया था, क्योंकि इज़राइल ने दावा किया था कि संगठन ने हमास के साथ अपने संबंधों का खुलासा नहीं किया था।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा कि इस वोट को फलस्तीन के मुद्दे के खिलाफ मतदान नहीं समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमने संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक परिषद में इज़राइल द्वारा एक प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था, जो एनजीओ पर समिति द्वारा आगे की जांच के लिए था। इज़रायल ने यह प्रस्ताव इस सूचना के आधार पर प्रस्तुत किया था कि एनजीओ के कथित रूप से आतंकवादी संगठनों के साथ निकटतम संपर्क हैं।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह