जिस तरह से Shubman Gill खेल रहा है, उसे खुद पर तरजीह दूंगा : शिखर धवन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 26, 2023

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने कहा कि पिछले कुछ समय में शुभमन गिल की बल्ले से फॉर्म को देखते हुए वह राष्ट्रीय टीम में शामिल करने के लिये इस युवा क्रिकेटर को खुद पर तरजीह देंगे। गिल इस सत्र में तीनों प्रारूपों में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने इस साल के अंत में भारत में होने वाले वनडे विश्व कप के लिए अपना स्थान लगभग पक्का कर लिया है जबकि धवन फॉर्म में गिरावट के कारण इस दौड़ में पिछड़ गये हैं। गिल ने इस साल सभी तीनों प्रारूपों में शतक जड़ चुके हैं जिसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में एक दोहरा शतक और अहमदाबाद में ड्रा रहे चौथे टेस्ट में आस्ट्रेलिया के खिलाफ एक शतक शामिल है। वहीं 167 वनडे के अनुभवी धवन घरेलू सरजमीं पर होने वाले वनडे विश्व कप के लिये भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश करेंगे।

इसे भी पढ़ें: भारतीय तेज गेंदबाजों में मारक क्षमता का अभाव Delhi Capitals के लिए चिंता का विषय

उन्होंने कहा, ‘‘2022 मेरे लिये बहुत अच्छा रहा, मैं वनडे में निरंतर था। लेकिन यह युवा खिलाड़ी (गिल) दो प्रारूपों में अच्छा कर रहा था और जब एक या दो श्रृंखलाओं में मेरी फॉर्म में गिरावट आयी तो उन्होंने शुभमन को मौका दिया और वह उम्मीदों पर खरा उतरा। ’’ धवन ने कहा, ‘‘हम इस तरह के हालात के आदी हैं। जब ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ दोहरा शतक जड़ा तो एक पल के लिए मुझे लगा कि मैं टीम से बाहर हो सकता हूं। यह क्रिकेट में नया नहीं है। या यह सिर्फ मेरे साथ हुआ हो, कई और भी इस तरह की स्थिति का सामना कर चुके हैं। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘जब एक कप्तान, कोच और चयनकर्ता फैसला करते हैं तो वे इस पर काफी सोच विचार करते हैं।

प्रमुख खबरें

BJP अपने दरवाजे बंद करती है, तो...सपा संग गठबंधन की अटकलों पर संजय निषाद ने खुद सारी स्थिति साफ कर दी

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी