Delhi Weather | दिल्ली में सुबह रही गर्म, पारा 44 डिग्री तक पहुँचने के आसार, AQI ‘मध्यम’ श्रेणी में बरकरार

By रेनू तिवारी | May 18, 2026

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह से ही मौसम में तल्खी देखी गई। दिल्ली के अधिकांश इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य या उससे अधिक दर्ज किया गया, जिसने आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का संकेत दे दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, आने वाले घंटों में सूरज के तेवर और कड़े होंगे और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुँचने की आशंका है।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान में तख्तापलट या अमेरिकी साजिश? लीक हुए 'साइफर' केबल, Imran Khan को हटाने में US की भूमिका पर बड़ा खुलासा

छले 24 घंटों की तुलना में 0.4 डिग्री अधिक है।

पालम में न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री कम था, जबकि रिज में 26.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.1 डिग्री अधिक था। लोधी रोड पर सामान्य से थोड़ी अधिक गर्मी रही और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक था।

आयानगर में 25.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली की वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई है और औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 176 रहा। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘अत्यंत खराब’ और 401 से 500 को ‘गंभीर’ माना जाता है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 दोपहर में सताएगी भीषण गर्मी, 'लू' का अलर्ट

 ऐसे में तेज धूप के साथ राजधानी के लोगों को चिलचिलाती गर्मी और लू (Heatwave) का सामना करना पड़ सकता है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने और खुद को हाइड्रेटेड रखने की सलाह दी है।

Read Latest National News in Hindi only on Prabhasakshi  

प्रमुख खबरें

Kochi Car Accident केस में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, Commissioner बदलने के बाद जज को राहत

Bombay High Court से Imran Khan को राहत, Leave India नोटिस पर लगी रोक

Sensex में 905 अंकों का उछाल, Nifty 22900 के पार बंद

PNB Greater Noida शाखा में करोड़ों का फर्जीवाड़ा, 16 शिकायतों पर FIR, 5 कर्मचारी सस्पेंड