Parliament winter session: 1 दिसंबर से शुरू होगा संसद का शीतकालीन सत्र, 19 तक चलेगा

By अंकित सिंह | Nov 08, 2025

केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को घोषणा की कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2025 तक संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। रिजिजू ने एक बयान में कहा कि एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा है जो हमारे लोकतंत्र को मजबूत करेगा और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगा। आगामी सत्र में प्रमुख विधायी कार्यों तथा नए वर्ष से पहले राष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा पर ध्यान केंद्रित किए जाने की उम्मीद है।


X पर इस घटनाक्रम की घोषणा करते हुए, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 1 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक (संसदीय कार्य की अनिवार्यताओं के अधीन) संसद का शीतकालीन सत्र बुलाने के सरकार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है। हम एक रचनात्मक और सार्थक सत्र की आशा करते हैं जो हमारे लोकतंत्र को मज़बूत करे और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करे।"

All the updates here:

प्रमुख खबरें

Budget 2026 को PM Modi ने बताया Game Changer, बोले- विकसित भारत की उड़ान के लिए मजबूत नींव

Union Budget पर CM Mohan Yadav ने की तारीफ, बोले- GYAN फॉर्मूले से बनेगा Viksit Bharat

U19 World Cup में भी कायम नो हैंडशेक की परंपरा, India-Pakistan के Captains ने नहीं मिलाया हाथ

बदल गया Investment का तरीका: RBI की रिपोर्ट के अनुसार FD छोड़ Stocks में पैसा लगा रहे हैं भारतीय।