जानिए उस महिला आईपीएस ऑफिसर के बारे में, जिन्होंने बॉलीवुड में भी मनवाया अपना लोहा

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 10, 2021

हमने और आपने कई बॉलीवुड फिल्मों में अभिनेता और अभिनेत्रियों को पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाते हुए देखा है। और उन्हें उन किरदारों में बहुत सराहा भी गया है, लेकिन आज हम आपको ऐसी पुलिस ऑफिसर महिला के बारे में बताएंगे जिन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। खाकी वर्दी पहनने वाली  सिमाला प्रसाद के लिए बॉलीवुड फिल्म में काम करना किसी चुनौती से कम नहीं था। लेकिन असल जिंदगी में एक आईपीएस ऑफिसर महिला ने इस चुनौती को स्वीकार करके फिल्मों में भी काम किया है। हम बात कर रहे हैं आईपीएस सिमाला प्रसाद की। एक तरफ अपराधी तो उनसे खौफ खाते ही हैं, दूसरी तरफ उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। सिमाला प्रसाद कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, हाल ही में आई वेब सीरीज aspirant मैं भी सिमाला प्रसाद नजर आई थीं। aspirant वेब सीरीज जिसमें यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों की कहानी को दिखाया गया है।

इसे भी पढ़ें: आम जनता पर पड़ेगा नया साल का झटका, अब अस्पतालों में इलाज करवाना हो सकता है महंगा

सिमाला प्रसाद के पिता डॉ भागीरथ प्रसाद पूर्व सांसद और आईपीएस रहे हैं। उनकी मां मेहरून्निसा परवेज भी जिन्हें पद्मश्री से नवाजा जा चुका है। सिमाला प्रसाद एक दबंग अफसर के तौर पर पहचानी जाती हैं, और अपराधी उनके नाम से खौफ में रहते हैं।  मध्यप्रदेश के डिंडोरी में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने अपनी एक अलग पहचान कायम की और नक्सल प्रभावित इलाके में अपनी धमक सुना दी थी। सिमाला इस वक्त मध्य प्रदेश के बैतूल में एसपी के पद पर कार्यरत हैं।

सिमाला प्रसाद की मुलाकात डायरेक्टर जैगम इमाम  से दिल्ली के एक कार्यक्रम में हुई। सिमाला की खूबसूरती को देखकर जगन ने उनसे मिलने का वक्त मांगा। शायद  यही सफर का वह मोड़ था जहां से सिमाला को फिल्मों में आना था।  डायरेक्टर ने उन्हें अपनी फिल्म अलिफ की कहानी सुनाने के बाद तुरंत रोल के लिए ऑफर कर दिया था। और इसके बाद सिमाला  फिल्म अलिफ से अपना फिल्मों में डेब्यू किया। यह फिल्म नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया में इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ  क्वींसलैंड बतौर वर्ल्ड प्रीमियर प्रदर्शित की गई। और फरवरी 2017 में रिलीज हुई। उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म नखास में एक पत्रकार का रोल भी निभाया।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects