महिला प्रोफेसर ने नहीं दिया किसी बच्चे को जन्म तो सांसद ने लगा दी फटकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 02, 2019

सियोल। दक्षिण कोरिया के एक सांसद ने सोमवार को एक महिला प्रोफेसर को लेकर बेहद अजीब सा बयान दिया। सांसद ने महिला से कहा कि उन्होंने किसी बच्चे को जन्म नहीं देकर देश के प्रति अपने कर्तव्य को पूरा नहीं किया है। भले ही दक्षिण कोरिया तकनीक और आर्थिक रूप से उन्नत हो लेकिन समाज में अब भी पितृसत्तात्मक सोच व्याप्त है। देश में बच्चे के पालन-पोषण पर आने वाले खर्च और अपने करियर को देखते हुए बच्चे को जन्म नहीं देने की सोच रखने वाली महिलाओं की संख्या बढ़ रही है। सरकार जन्म दर को बढ़ावा देने के लिए 2005 से करोड़ों डॉलर खर्च कर चुकी है। दक्षिण कोरिया कम जन्म दर वाले देशों में से एक है।

इसे भी पढ़ें: जापान और दक्षिण कोरिया की पांच दिवसीय यात्रा पर जाएंगे राजनाथ सिंह

योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार यहां विपक्षी लिबर्टी कोरिया पार्टी के पांच बार के सांसद जियोंग काब-यून ने एक अविवाहित महिला प्रोफेसर जॉ सुंग वुक को कोई बच्चा नहीं जन्म देने की वजह से डांट दिया। वुक करीब 50 वर्ष की हैं। ‘‘फेयर ट्रेड कमीशन’’ के प्रमुख पद पर नियुक्ति के लिए वुक की सुनवाई हो रही थी। यून ने कहा, ‘‘आपका रिज्यूम बहुत अच्छा है लेकिन कृपया देश के प्रति अपना कर्तव्य पूरा करें।’’ हालांकि यह सुनकर वुक स्तब्ध प्रतीत हो रही थीं लेकिन उन्होंने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। इसको लेकर सोशल मीडिया पर खासा विवाद हो गया है और लोग सांसद के बयान की आलोचना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya

Shakti Yojana से Metro को नुकसान होने संबंधी प्रधानमंत्री की टिप्पणी से हैरान हूं: Shivkumar