विदेश में फंस गयी थी महिला, शाहरुख खान के नाम पर हो गया झटपट काम, पढ़ें पूरी स्टोरी

By रेनू तिवारी | Jan 03, 2022

बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद से  शाहरुख खान  मीडिया से रूबरू नहीं हुए हैं। उन्होंने अपना जन्मदिन भी काफी सादगी से मनाया था। ड्रग्स केस में बेटे का नाम आने से शाहरुख खान के पिछले कुछ महीने काफी परेशानी में बीते लेकिन शाहरुख खान के फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया पर समकर सपोर्ट किया। शाहरुख खान को बॉलीवुड में किंग के नाम से जाना जाता हैं उसका कारण है कि शाहरुख खान के फैंस पूरी दुनिया में है। समय समय पर उनकी लोकप्रियता के प्रमाण भी मिलते रहते हैं। हाल ही में एक ऐसी ही घटना सामने आयी हैं जिससे एक बार फिर साबित हो गया की दुनिया में शाहरुख खान को लोग कितना पसंद करते हैं। दरअसल सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हो रहा है जिसमें यह दावा किया गया हैं कि एक एक भारतीय ट्रैवल के दौरान पैसे की लेनदेन में आ रही समस्या के कारण मिस्र में फंसी था लेकिन मिस्र के ट्रैवल एजेंट ने भारतीय शख्स पर यह कहते हुए यकीन किया कि वह शाहरुख खान के देश से है इस लिए भरोसा करता है। भारतीय को एजेंट ने पैसा बाद में देने के लिए कह दिया और बिना पैसे लिए बुक कर दी उसकी टिकट। 

 

इसे भी पढ़ें: किसानों को एक और गिफ्ट दे सकती है मोदी सरकार, वार्षिक कृषि कर्ज में कर सकती है बढ़ोतरी

 

अश्वनी देशपांडे नाम एक महिला ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि वह ट्रैवल करने के दौरान पैसे के लेनदेन में आ रही समस्या को लेकर फंस गयी थी। उसकी टिकट बुक नहीं हो पा रही थी लेकिन जब ट्रैवल को पता चला कि वह भारत से हैं जहां से शाहरूख खान है उसने बिना पैसे लिए टिकट बुक कर दी। महिला ने ट्वीट में बताया, 'ट्रैवल करने के लिए मिस्र में एजेंट को पैसा ट्रांसफर करना था। पैसा ट्रांसफर करने में दिक्कत पेश आ रही थी। उसने (एजेंट ने) कहा- आप शाहरुख खान के देश से हो। मैं आप पर यकीन करता हूं। मैं बुकिंग कर देता हूं। आप मुझे पैसे बाद में दे देना। किसी और मामले में मैं ऐसा करता। लेकिन शाहरुख खान और उसने जो कुछ हमें दिया है उसके लिए मैं कुछ भी कर सकता हूं।' महिला का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। शाहरूख खान के फैंस इस बात से काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस ट्वीट को काफी शेयर किया। आपको बता दें कि पिछले तीन साल से शाहरूख खान फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बाद एक लंबा ब्रेक लिया और दो साल बाद उन्होंने फिल्म पठान को साइन किया। वह इस समय अपनी आने वाली फिल्म बठान में व्यस्त हैं। 

 


प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला