'कांग्रेस के मुंह से संविधान शब्द शोभा नहीं देता', इमरजेंसी का जिक्र कर मोदी बोले- सत्ता सुख और शाही परिवार के...

By अंकित सिंह | Feb 06, 2025

संविदान को लेकर जारी सियासत के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कांग्रेस पर जमकर वार किया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपना संबोधन देते हुए मोदी ने कहा कि हम आगे बढ़ते हुए अपने संविधान निर्माताओं से प्रेरणा ले रहे हैं। जो लोग समान नागरिक संहिता पर सवाल उठा रहे हैं उन्हें यह समझने की जरूरत है कि हम केवल अपने संविधान निर्माताओं की राह पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आजादी के तुरंत बाद हमारे संविधान निर्माताओं के कार्यों और भावनाओं को नष्ट कर दिया था। स्वतंत्रता के बाद एक स्टॉप-गैप व्यवस्था के दौरान हमारे संविधान के लोकाचार का अपमान करते हुए, एक ऐसी सरकार द्वारा संशोधन किए गए थे जिसे देश के लोगों द्वारा नहीं चुना गया था। 

उन्होंने कहा कि इस देश ने इमरजेंसी का दौर भी देखा है। संविधान को किस प्रकार कुचला गया, संविधान की स्पिरिट को सत्ता सुख के लिए किस प्रकार रौंदा गया था, ये देश जानता है। इमरजेंसी में प्रसिद्ध सिनेमा कलाकार देव आनंद जी से कहा गया कि वे सार्वजनिक रूप से इमरजेंसी का समर्थन करें। लेकिन देव आनंद जी ने इसके लिए इंकार कर दिया। इसलिए दूरदर्शन पर देव आनंद जी की सभी फिल्मों को प्रतिबंधित कर दिया गया। किशोर कुमार जी ने कांग्रेस के लिए गाना गाने से मना किया। इस एक गुनाह के लिए आकाशवाणी पर किशोर कुमार के सभी गानों को प्रतिबंधित कर दिया गया।

मोदी ने कहा कि आपातकाल में जॉर्ज फर्नांडिस समेत देश के अनेक महानुभावों को हथकड़ियां पहनाई गई थी, जंजीरों से बांधा गया था। संसद के सदस्य, देश के गणमान्य नेताओं को हथकड़ियों और जंजीरों से बांधा गया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मुंह से संविधान शब्द शोभा नहीं देता। सत्ता सुख के लिए, शाही परिवार के अहंकार के लिए देश के लाखों परिवारों को तबाह कर दिया गया था, देश को जेलखाना बना दिया गया था। बहुत लंबा संघर्ष चला। आखिर में अपने आप को बहुत बड़ा 'तीस मार खां' मानने वालों को जनता जनार्दन की ताकत स्वीकारनी पड़ी, घुटने टेकने पड़े और जनता जनार्दन के सामर्थ्य से देश से इमरजेंसी हटी।

इसे भी पढ़ें: 'कांग्रेस के मॉडल में सर्वोपरि है फैमिली फर्स्ट’, PM Modi बोले- उनसे सबका साथ, सबका विकास की उम्मीद करना बहुत बड़ी गलती

मोदी ने कहा कि गरीबों को शक्ति देने के लिए, उनके सशक्तिकरण के लिए जितना काम हमारे कार्यकाल में हुआ है, हमारी सरकार के द्वारा हुआ है, इतना पहले कभी नहीं हुआ। गरीबों का सशक्तिकरण और गरीब ही गरीबी को परास्त करे, इस दिशा में हमने योजनाओं को आकार दिया है। मुझे मेरे देश के गरीबों पर और उनके सामर्थ्य पर पूरा भरोसा है। अगर अवसर मिले तो वो हर चुनौती को पार कर सकता है। गरीब ने करके दिखाया है और योजनाओं का लाभ लेते हुए, अवसरों का फायदा उठाते हुए 25 करोड़ लोग गरीबी को परास्त करने में सफल हुए हैं। 

प्रमुख खबरें

वाराणसी MLC Counting में धांधली का अखिलेश यादव ने लगाया आरोप, कहा नहीं दे रहे जीत का सर्टिफिकेट

Cyclone Arnab से ओडिशा में भारी बारिश और तबाही, 43 हजार से अधिक लोग सुरक्षित निकाले गए

परविंदर झोटा हत्याकांड: Punjab में AAP विधायकों का घेराव करेगी संयुक्त कार्रवाई समिति

PRAGATI बैठक में PM Modi ने 16000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की समीक्षा की