Sri Lanka की ऐतिहासिक वापसी: आर्थिक कंगाली के 3 साल बाद विश्व बैंक ने दिया 'उच्च-मध्यम आय अर्थव्यवस्था' का दर्जा

By रेनू तिवारी | Jul 02, 2026

तीन साल पहले इतिहास के सबसे भीषण आर्थिक संकट और कंगाली के कगार पर पहुंचे श्रीलंका ने वैश्विक पटल पर एक अभूतपूर्व वापसी की है। विश्व बैंक (World Bank) ने बुधवार को जारी अपनी नवीनतम वैश्विक आय वर्गीकरण रिपोर्ट में श्रीलंका को 'निम्न-मध्यम आय' (Lower-Middle Income) वाले देशों की सूची से बाहर निकालकर 'उच्च-मध्यम आय' (Upper-Middle Income) वाली अर्थव्यवस्थाओं की श्रेणी में शामिल कर लिया है। वैश्विक अर्थशास्त्र में श्रीलंका की इस सफलता को एक बड़े मील के पत्थर के रूप में देखा जा रहा है।

इसमें कहा गया, ‘‘यह पुनर्वर्गीकरण देश की आर्थिक मजबूती का संकेत है, हालांकि वह निर्धारित सीमा को मामूली अंतर से ही पार कर पाया है।’’ यह उपलब्धि हालिया वित्तीय संकट के बाद श्रीलंका की आर्थिक वापसी का प्रतीक मानी जा रही है। विश्व बैंक देशों को चार आय वर्गों उच्च आय, उच्च-मध्यम आय, निम्न-मध्यम आय और निम्न आय में बांटता है। यह वर्गीकरण पिछले कैलेंडर वर्ष के प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (जीएनआई) के अनुमान के आधार पर किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: Mumbai की बारिश में डूबा TV एक्ट्रेस Ashnoor Kaur का 4 करोड़ का आशियाना

इस वर्ष के संस्करण में 218 देशों को शामिल किया गया है और इसके परिणाम जून 2027 के अंत तक वैश्विक संदर्भ के रूप में इस्तेमाल किए जाएंगे। श्रीलंका पहली बार 2019 में उच्च-मध्यम आय वाले देशों की श्रेणी में पहुंचा था, लेकिन बाद में आर्थिक वृद्धि धीमी पड़ने और घरेलू एवं बाहरी दबावों के कारण आय स्तर में गिरावट आने से वह फिर निम्न-मध्यम आय वाले देशों की श्रेणी में आ गया था।

प्रमुख खबरें

बहराइच में ड्रग्स नेटवर्क पर बड़ा प्रहार: अवैध गोदाम से कोडीनयुक्त कफ सिरप की 8,000 शीशियां बरामद, दवा कारोबारी गिरफ्तार

West Asia Crisis के बीच भारत को ऊर्जा सुरक्षा की चिंता! इलेक्ट्रिक वाहन अपनाना अब राष्ट्रीय मिशन, चीन पर निर्भरता घटाने पर जोर

Kejriwal जैसा उदाहरण दोबारा ना बने, इसके लिए बड़ा विधेयक लाने की तैयारी में मोदी सरकार, 30 दिन जेल में रहे तो जायेगी PM, CM और मंत्री की कुर्सी

ICAR Exam Update: PwD Candidates के लिए भी खुला Scribe Portal, NTA ने दी ये डेडलाइन