शीत युद्ध की तुलना में दुनिया इस समय अधिक अप्रत्याशित है: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 22, 2022

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि दुनिया पूर्ववर्ती सोवियत संघ और अमेरिका के बीच हुए शीत युद्ध की तुलना में इस समय ‘‘कहीं अधिक अराजक और अप्रत्याशित’’ है और यह स्थिति खतरनाक है, क्योंकि संकटों से निपटने के लिए कोई ‘‘साधन’’ नहीं हैं। गुतारेस ने शुक्रवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि शीत युद्ध उन दो विरोधी धड़ों के बीच था, जहां संघर्ष को रोकने के लिए स्पष्ट नियम एवं तंत्र थे। उन्होंने कहा, ‘‘यह कभी उतना भीषण नहीं हुआ, क्योंकि कुछ हद तक इसमें स्थितियों का अनुमान लगाया जा सकता था।’

इसे भी पढ़ें: शीर्ष अदालत के फैसले के बाद संसदीय समिति ने ट्रंप संबंधी दस्तावेज प्राप्त किए

महासचिव ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दुनिया को अमेरिका और चीन के बीच दो भागों में बांटने से प्रतिद्वंद्वी आर्थिक प्रणालियां एवं नियम विकसित होंगे, जिनकी अपनी प्रमुख मुद्रा होगी, जिनकी अपनी इंटरनेट एवं प्रौद्योगिकी प्रणाली और कृत्रिम मेधा होगी तथा ऐसा स्थिति से ‘‘हर हाल में’’ बचा जाना चाहिए। गुतारेस ने महासभा में संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के राजनयिकों के समक्ष 2022 के लिए अपनी प्राथमिकताएं और वैश्विक परिदृश्य का आकलन पेश करने के बाद संवाददाताओं से बात की। उन्होंने कोविड-19 से निपटने में असमानता एवं अन्याय, ‘‘गरीब विरोधी वैश्विक आर्थिक प्रणाली और मौजूदा जलवायु खतरों पर पर्याप्त कदमों का अभाव जैसी स्थितियों को सामाजिक एवं आर्थिक रूप से खतरनाक बताया।

प्रमुख खबरें

Oil and Gas क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा भारत, Samudra Manthan योजना से घटेगी Import Dependence

ITC Q1 Results: आय में 28% का उछाल लेकिन Net Profit में 27% की भारी गिरावट, Cigarette Tax बना बड़ी वजह

रुपये की जबरदस्त रिकवरी: RBI Support और FPI Investment से लगातार छठे दिन Dollar के मुकाबले बढ़ी भारतीय मुद्रा

Bajaj Finance Q1 Results: रिकॉर्ड मुनाफे के साथ Share Price ने छुआ नया शिखर, निवेशकों की हुई चांदी