योगी का माया-अखिलेश पर निशाना, कहा- बुआ ने बनाया बंगला तो बबुआ टोंटी चुरा ले गया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 13, 2019

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सपा- बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों ही दल अपनी हार देखकर अभद्र टिप्पणियां कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उनकी जाति पूछ रहे हैं। योगी ने अलग- अलग चुनावी जनसभाओं में कहा, अपनी हार को देखकर सपा-बसपा अब अभद्र टिप्पणियों पर उतारू हो गए हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी जी से अब जाति पूछी जा रही है। उन्होंने कहा, मोदी जी की जाति पूछने वालों से ये पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने दलितों और गरीबों के लिए क्या किया ? वहीं मोदी जी ने दलितों और गरीबों के लिए विकास कार्य किए हैं। योगी ने कहा, अभी तक ऐसा नहीं हुआ कि भारत के किसी प्रधानमंत्री ने सफाईकर्मियों के पैर धोए हों। 

 इसे भी पढ़ें: उपचुनावों में भाजपा ने गंवाई थी गोरखपुर और फूलपुर की सीटें

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो गरीब हैं, उन्हें योजनाओं का लाभ पहुंचाया गया। किसी को जाति पूछकर उसे लाभ नहीं दिया गया। योगी ने कहा कि मोदी ने गरीबों को, महिलाओं को, युवाओं और किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया। योगी ने कहा, बुआ मायावती की सरकार थी तो गरीबों का मकान बनाने के बदले अपना बंगला सबसे बड़ा बना लिया लेकिन बबुआ अखिलेश यादव तो उससे भी बड़ा निकला। पहले सरकारी पैसे से बंगला बनाया और फिर कोर्ट ने आदेश दिया तो टोंटी चुरा ले गया। उन्होंने कहा कि मोदी ने योग को दुनिया के सामने भारत के नाम से पेटेंट करवा दिया। अब कोई भी अपने नाम से योग को पेटेंट नहीं करा सकता है। योगी ने कहा कि एक नहीं अनेक ऐसी योजनाएं हैं, जिनके माध्यम से मोदी ने एक व्यापक परिवर्तन भारत में करने की कोशिश की है।

प्रमुख खबरें

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत

श्रीगंगानगर की Central Jail में तलाशी के दौरान कैदी का हमला, जेलर हेमराज वैष्णव घायल

Titan Q2 Results: दूसरी तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुना होकर 2,393 करोड़ रुपये हुआ