दुनिया के सबसे मशहूर Musée du Louvre में करोड़ों की चोरी, 7 मिनट में उड़ाए नेपोलियन के गहने

By एकता | Oct 19, 2025

पेरिस का जाना-माना लूवर म्यूजियम, जहां मोना लिसा जैसी दुनिया की सबसे मशहूर पुरानी चीजें और पेंटिंग्स रखी हैं, आज (रविवार) के लिए बंद कर दिया गया है। फ्रांस की एक मंत्री ने म्यूजियम में चोरी होने की खबर दी थी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया। म्यूजियम ने अभी तक कुछ नहीं कहा है, लेकिन खबरों के मुताबिक उनके कलेक्शन से नेपोलियन के जमाने के गहने चोरी हुए हैं।

फ्रांस की संस्कृति मंत्री रचिदा दाती ने आज सुबह सबसे पहले चोरी की खबर दी। उन्होंने ऑनलाइन पोस्ट में लिखा, 'आज सुबह लूवर म्यूजियम के खुलने के वक़्त चोरी हुई। किसी को चोट नहीं लगी है। मैं म्यूजियम के स्टाफ और पुलिस के साथ मौके पर हूं।'

पेरिस की सरकारी वकीलों की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल चोरी हुए सामान के 'नुकसान का अंदाजा' लगा रही है।

इसे भी पढ़ें: अमेरिका में No Kings Protest पर डोनाल्ड ट्रंप का चौंकाने वाला जवाब

चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

न्यूज एजेंसी एएफपी ने पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया कि लुटेरे छोटे चेनसॉ के साथ एक स्कूटर पर आए थे। उन्होंने जिस कमरे को निशाना बनाया, वहां तक पहुंचने के लिए एक सामान ढोने वाली लिफ्ट का इस्तेमाल किया।

फ्रांस के अखबार ले पेरिसियन के मुताबिक, चोरों ने सीन नदी की तरफ़ बन रहे हिस्से से म्यूजियम में एंट्री ली। फिर अपोलो गैलरी के कमरे तक जाने के लिए लिफ्ट का इस्तेमाल किया। रिपोर्ट के अनुसार, चोरों ने खिड़कियां तोड़कर कमरे में घुसपैठ की और कथित तौर पर 'नेपोलियन और महारानी के गहनों के कलेक्शन से नौ गहने' चुरा लिए।

गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज ने पुष्टि की है कि म्यूजियम से 'बेहद कीमती गहने' चोरी हुए हैं और यह पूरी वारदात सिर्फ 'सात मिनट' तक चली। चोरी हुए सामान की क़ीमत अभी तय की जा रही है।

लूवर के बाहर बैरिकेड्स लगाए गए हैं और जो लोग म्यूजियम खुलने का इंतजार कर रहे थे, उन्हें बाहर रोका गया है। पूरे इलाके में ट्रैफिक भी कंट्रोल किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Donald Trump का बड़ा दावा, अमेरिकी सेना ने कैरिबियन में ड्रग्स ले जा रही पनडुब्बी नष्ट की

दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला म्यूजियम है लूवर

लूवर दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला म्यूजियम है, जहां रोजाना 30,000 तक लोग आते हैं। यहां 33,000 से ज्यादा कलाकृतियां हैं, जिनमें पुरानी चीजें, मूर्तियां और पेंटिंग्स शामिल हैं। यहां का सबसे बड़ा आकर्षण मोना लिसा है।

रविवार को चोरी हुई अपोलो गैलरी में फ्रांस के शाही रत्नों का संग्रह रखा गया था। बता दें, इस म्यूजियम में पहले भी चोरियां हुई हैं। सबसे मशहूर चोरी 1911 में हुई थी, जब लियोनार्डो दा विंची की 'मोना लिसा' को एक पुराने कर्मचारी ने चुरा लिया था। दो साल बाद यह पेंटिंग बरामद हुई थी। आख़िरी बड़ी चोरी 1983 में हुई थी, जब पुनर्जागरण काल के दो कवच चोरी हो गए थे, जो 2021 में मिल गए थे।

प्रमुख खबरें

Women Health: क्या प्रेग्नेंसी वाला Sugar, Delivery के बाद भी बना रहता है? जानें पूरा सच

Ram Navami पर PM Modi का राष्ट्र के नाम संदेश, प्रभु राम के आशीर्वाद से पूरा होगा Viksit Bharat का संकल्प

Donald Trump का सनसनीखेज दावा, Iran ने दिया था Supreme Leader बनने का Offer!

Bengal में किसकी सरकार? Pre-Poll Survey ने खोला राज, TMC और BJP की सीटों का पूरा गणित