कुमार विश्वास के संदर्भ में PM मोदी पर बरसे केजरीवाल, बोले- 2 तरह के होते हैं आतंकवादी और मैं दूसरे तरह...

By अनुराग गुप्ता | Feb 21, 2022

लखनऊ। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लखनऊ में सोमवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अगर 70 साल में भाजपा और कांग्रेस ने काम किया होता तो वो काम के नाम पर वोट मांगते। 5-7 साल में मोदी जी ने केंद्र सरकार में और योगी जी ने उत्तर प्रदेश में एक काम नहीं किया है। अब इनको केजरीवाल को आतंकवादी कहकर वोट मांगना पड़ रहा है। 

दो तरह के होते हैं आतंकवादी

केजरीवाल ने कहा कि आतंकवादी दो तरह के होते हैं। एक आतंकवादी जनता को डराता है। दूसरा आतंकवादी भ्रष्टाचारियों को डराता है। केजरीवाल भ्रष्टाचारियों को डराता है। शोले पिक्चर में डायलॉग है न जब 100-100 मील तक बच्चा भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है सो जा वरना केजरीवाल आ जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: मोदी ने कसा तंज तो अखिलेश बोले- आम जनों का विमान और ग्रामीण भारत का अभिमान है साइकिल 

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोग हमारे काम से बहुत खुश हैं। आप लोग पहले फोन करके पूछ लेना फिर हमें वोट देना। पहले हमें 70 में से 67 सीट दी, फिर हमें 62 सीट देकर दोनों पार्टियां साफ कर दी। उत्तर प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी को एक मौका दे दो, यहां से भी सभी पार्टियां साफ हो जाएंगी। दिल्ली में हमने बिजली मुफ्त कर दी और 24 घंटे कर दी, उत्तर प्रदेश में भी करेंगे। यह एक मैजिक है और केजरीवाल को ही आता है।

प्रमुख खबरें

T20 International में 4788 रन: Smriti Mandhana बनीं दुनिया की नंबर 1 बल्लेबाज

Asian Games: Vidarsa Vinod ने 10m Air Rifle टीम स्पर्धा में जीता Silver Medal

Asian Games Table Tennis: भारतीय पुरुष और महिला टीम ने Indonesia को 3-0 से हराया

Mumbai में Metro निर्माण का बैरिकेड गिरने से 54 वर्षीय बाइक सवार की मौत